,

आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराया, रजत की तूफानी पचास ने दिलाई जीत

मुंबई  आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 18 रनों..

Varad Avatar

by

2 minutes

Read Time

आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराया, रजत की तूफानी पचास ने दिलाई जीत

मुंबई 
आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुआ. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी ने रजत पाटीदार, कोहली और साल्ट की फिफ्टी के दम पर 240 रन बनाए थे. लेकिन इसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी.
ऐसे रही मुंबई की बैटिंग
241 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की पारी का आगाज रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने किया. दोनों ने 72 रन जोड़े. लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा रिटायर्ड आउट हो गए. वहीं, रिकेल्टन 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक 1 रन बनाकर आउट हुए. 13वें ओवर में सूर्या 33 रन बनाकर आउट हो गए. 
इसके बाद हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला और 22 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. इसके बाद रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. मुंबई ने आरसीबी के 240 रनों के जवाब में मुंबई 5 विकेट खोकर 222 रन बनाए. 
ऐसे रही आरसीबी की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने किया. दोनों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले यानी की 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 71 रन जड़ दिए. लेकिन इसके बाद भी दोनों नही रुके और 10 ओवर में 115 रन ठोक दिए. आरसीबी को पहला झटका 11वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने फिल साल्ट का विकेट झटका. साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की.
इसके बाद रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली और विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके दम पर आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के सामने 4 विकेट खोकर 240 रन बना दिए.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

About the Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports