UPSSSC भर्ती 2026: 2285 पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 पास उम्मीदवारों को मौका

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए UPSSSC ने 2285 पदों पर भर्ती सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके जरिए अलग-अलग विभागों में भर्ती की…

UPSSSC भर्ती 2026: 2285 पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 पास उम्मीदवारों को मौका

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए UPSSSC ने 2285 पदों पर भर्ती सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके जरिए अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी. खास बात ये है कि भर्ती के लिए उम्मीदावरों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, वे घर बैठे की ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की हो.

इन विभागों में मिलेगी नौकरी
 इस भर्ती के तहत कई बड़े पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं.      

 इस बात का जरूर रखें ध्यान
भर्ती को लेकर आयोग ने साफ कर दिया है कि PET 2025 में शामिल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को PET 2025 में बेहद कम नंबर आए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा.

इस पद पर सबसे ज्यादा नियुक्ति
वहीं, अगर बात करें कि किस पद पर सबसे ज्यादा भर्ती निकली है, तो इसमें सहायक कोषागार लेखाकार का पद शामिल है. इस पद के लिए कुल 548 सीटें निर्धारित की गई हैं. इसके बाद लेखा परीक्षक के 419 और अमीन/नीलामकर्ता के 323 पदों पर नियुक्ति होगी. अधिशासी अधिकारी के 238 पद, लिपिक और लेखा लिपिक के 229 पद तथा सहायक चकबंदी अधिकारी के 168 पदों पर भी भर्ती की जाएगी.

आरक्षित वर्गों के लिए सीटें
आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का बंटवारा किया है. अनारक्षित वर्ग के लिए 1030 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं, अनुसूचित जाति के लिए 421, अनुसूचित जनजाति के लिए 49, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 563 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 222 पद आरक्षित किए गए हैं.

25 रुपये है आवेदन शुल्क
इस भर्ती के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा जो मात्र 25 रुपये है. आवेदन ऑानलाइन माध्यम से 18 जून तक कर सकते हैं. वहीं, अगर फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है, तो इसे 25 जून तक सही कर सकते हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports