,

पंजाब दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा- व्यापारियों का भरोसा डगमगाया

लुधियाना. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना दौरे के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमरपुरा चौक के निकट आयोजित कीर्तन दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे। सैनी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी…

पंजाब दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा- व्यापारियों का भरोसा डगमगाया

लुधियाना.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना दौरे के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अमरपुरा चौक के निकट आयोजित कीर्तन दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे। सैनी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकीं।

उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश की जनता विकास और तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए पंजाब के लोगों का शोषण किया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और पार्टी को चुनावों में सीटें जुटाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने पंजाब के लोगों को बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद वे वादे पूरे नहीं किए जा सके। उनके अनुसार, जनता को जिस बदलाव और बेहतर प्रशासन की उम्मीद थी, वह धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है।
इस दौरान नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत राज्य के लगभग 27 लाख लोग उपचार का लाभ ले चुके हैं। इसके अलावा पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा किसानों की 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

वैकल्पित ऊर्जा पर काम कर रह केंद्र सरकार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बने हालात का असर ऊर्जा बाजार पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार वैकल्पिक ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसी दिशा में हरियाणा में जल्द 750 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में पूछे गए सवाल पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनके साथ पारिवारिक संबंध जैसे आत्मीय रिश्ते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नेता मिलकर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस दौरे में नायब सिंह सैनी ने जहां धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा व्यक्त की, वहीं पंजाब की राजनीति, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर विपक्षी दलों तथा राज्य सरकार को घेरने का भी प्रयास किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports