बासी रोटियों से बनाएं टेस्टी रोटी कोफ्ता

अक्सर खाने के बाद घरों में कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. कई बार लोग इन्हें बेमन से खा लेते हैं या फिर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियों से कई टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं. उन्हीं में से एक…

बासी रोटियों से बनाएं टेस्टी रोटी कोफ्ता

अक्सर खाने के बाद घरों में कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. कई बार लोग इन्हें बेमन से खा लेते हैं या फिर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियों से कई टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं. उन्हीं में से एक है रोटी कोफ्ता. इस कोफ्ते का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपको बार-बार बनाने का मन करेगा. यह डिश न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है, बल्कि बचे हुए खाने का बेहतरीन इस्तेमाल करने का भी आसान तरीका है. मसालेदार ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों से बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

तो अगली बार अगर आपके घर में रोटियां बच जाए और कोई  उन्हें खाना न चाहे तो उनसे टेस्टी कोफ्ता बनाना न भूलें. आइए जानते हैं कि बची हुई रोटियों से कोफ्ता कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
कोफ्ता बनाने के लिए
3-4 बची हुई रोटियां (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
2-3 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
 पानी आवश्यकतानुसार (मिश्रण बांधने के लिए)

ग्रेवी बनाने के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 टमाटर (प्यूरी किए हुए)
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार पानी
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (सजावट के लिए)

बची हुई रोटियों से कोफ्ता कैसे बनाते हैं?

  1. बची हुई रोटियों से कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बाउल में रोटी का चूरा, बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए ऐसा सॉफ्ट मिश्रण बना लें, जिसे आसानी से हाथों से बांधकर कोफ्ते का आकार दिया जा सके.
  2. अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं. एक कड़ाही में तेल गरम करें और कोफ्तों को मीडियम गैस पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर लें. फ्राई होने के बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकालकर अलग रख दें.
  3. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और करीब एक मिनट तक पकाएं. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक भूनें, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
  4. अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को 5-7 मिनट तक मीडियम गैस पर पकने दें.
  5. जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए तो तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालें. 2-3 मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं ताकि कोफ्ते ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें और हल्के नरम हो जाएं.
  6. इसके बाद ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गरमा-गरम रोटी कोफ्ता करी को चावल या रोटी के साथ परोसें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports