,

Sirsa News: रेणू भाटिया के बयान पर भड़के स्वास्थ्य कर्मी, नर्सिंग स्टाफ के समर्थन में किया विरोध

सिरसा. जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग आफिसर्स की गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने की। नर्सिंग आफिसर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल वापस ले ली। राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि…

Sirsa News: रेणू भाटिया के बयान पर भड़के स्वास्थ्य कर्मी, नर्सिंग स्टाफ के समर्थन में किया विरोध

सिरसा.

जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग आफिसर्स की गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने की। नर्सिंग आफिसर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाली महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल वापस ले ली।

राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि रेणु भाटिया ने अभद्र टिप्पणी कर नर्सिंग अमले की छवि को सार्वजनिक रूप से धूमिल किया है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की वास्तविक ड्यूटी वार्ड में मरीजों की देखभाल की होती है। डाक्टर के साथ हर समय रहना नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी नहीं है। बिना तथ्य और प्रमाण के नर्सिंग स्टाफ को कटघरे में खड़ा करना गलत है। भारद्वाज ने कहा कि जिसने मासूम बच्ची के साथ जघन्य काम किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस घटना से न केवल हम बल्कि हमारा समाज भी पूरा आहत है और पीड़िता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए।

सार्वजनिक माफी पर अड़ा नर्सिंग स्टाफ
अगर रेणु भाटिया ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो हमें मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इस मौके पर अमित जिला महासचिव, मुकेश, गायत्री देवी मैट्रन, सीनियर नर्सिंग आफिसर, अनिता, मीना, रानी, पूजा, नरेश, शशि, गीता, सीमा, नर्सिंग आफिसर हरजित, उर्मिल उपस्थित थे।
चेयरपर्सन का कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन वह साढ़े 4 साल तक इस पद पर रही। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 के मौजूदा प्रविधान के अंतर्गत रेनू भाटिया का राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर कार्यकाल नियमानुसार पिछले वर्ष जनवरी, 2025 में ही पूरा हो चुका था।
उन्होंने 19 जनवरी 2022 को चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 4(1) में स्पष्ट प्रविधान है कि आयोग की चेयरपर्सन, वाइस-चेयरपर्सन और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक नहीं हो सकता। इस आधार पर उनका कार्यकाल 18 जनवरी 2025 को पूरा हो गया था।

रेणू भाटिया का राजनीतिक सफर

  • वर्ष 2000 में फरीदाबाद में भाजपा टिकट पर पार्षद चुनाव जीती और डिप्टी मेयर भी बनीं।
  • 2010 में पार्षद चुनाव में हार झेलनी पड़ी।
  • हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रही।
  • वर्ष 2017 में मनोहर लाल सरकार में महिला आयोग की सदस्य बनीं।
  • मनोहर सरकार ने 19 जनवरी 2022 को महिला आयोग की चेयरपर्सन बनाया।

यूं चला घटनाक्रम

  •     29 मई को नाबालिग से दुष्कर्म हुआ।
  •     31 मई को आरोपित डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
  •     1 जून को डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई।
  •     6 जून को राज्य महिला आयोग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया।
  •     7 जून को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अस्पताल का दौरा किया।
  •     8 जून को कुरुक्षेत्र में नर्सों ने मोर्चा खोला और प्रदर्शन किया।
  •     9 जून को सुबह प्रदेश भर में नर्सिंग ऑफसर्स की 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक।
  •     9 जून रात को रेणू भाटिया का इस्तीफा।

यह की थी टिप्पणी
चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने रविवार को निरीक्षण के दौरान खड़ी एक स्टाफ से पूछा था कि क्या आपकी बेटी है। उन्होंने हां कहा तो चेयरपर्सन बोलीं कि उसे किसी अनजान व्यक्ति के साथ अकेला छोड़ सकती है क्या?

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed