रोजगार मेला 2026: यूपी में 1900 वैकेंसी, जानें कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू

जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए रोजगार मेले में नौकरी लेने के बेहतरीन मौके होते हैं। यहां पहुंचकर आप डायरेक्ट कंपनियों के हायरिंग प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। जो अभ्यर्थी अभी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतरीन अवसर आने वाला है। उत्तर प्रदेश में 16 जून को बड़ा रोजगार मेला लगने जा…

रोजगार मेला 2026: यूपी में 1900 वैकेंसी, जानें कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू

जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए रोजगार मेले में नौकरी लेने के बेहतरीन मौके होते हैं। यहां पहुंचकर आप डायरेक्ट कंपनियों के हायरिंग प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। जो अभ्यर्थी अभी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतरीन अवसर आने वाला है। उत्तर प्रदेश में 16 जून को बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें देश की नामी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंच रही हैं।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत भदोही में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 16 जून को जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। यहां सेलेक्शन प्रोसेस बिल्कुल निशुल्क होगा। ऐसे में योग्य कैंडिडेट्स इस जॉब फेयर में भाग लेकर बढ़िया जॉब हासिल कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में 1900 वैकेंसी के लिए हायरिंग की जाएगी। ऐसे में आपके लिए नौकरी लेने का यह अच्छा चांस हो सकता है। विभिन्न क्षेत्रों के रोजगार पाने के अवसर रहेंगे।

यूपी रोजगार मेला के लिए योग्यता क्या चाहिए?
इस रोजगार में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़े लिखे सभी कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा आईटीआई, डिप्लोमा वालों के लिए भी रोजगार के अवसर खुले रहेंगे। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर की नॉलेज भी चाहिए होगी। लेकिन ये सभी पदों के लिए अनिवार्य नहीं है। आपको इसकी जानकारी कंपनी के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के जरिए आयोजन स्थल पर ही प्राप्त हो जाएगी। रोजगार मेले स्थल पर पहुंचकर आप सीधे रजिस्ट्रेशन करने के बाद इंटरव्यू प्रोसेस में निशुल्क सम्मिलित हो सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या चाहिए?
    आधार कार्ड
    पैन कार्ड
    10वीं की मार्कशीट
    12वीं की मार्कशीट
    ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर इस लेवल की जॉब चाहिए)
    पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर इस लेवल की जॉब चाहिए)
    बैंक पासबुक
    पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
    अपडेटेड सीवी
इस रोजगार मेले में जॉब नए अवसरों का लाभ उठाकर अभ्यर्थी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए अभी से रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है। इसके अलावा जॉब फेयर जहां लगेगा वहां आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा मौजूद रहेगी। इस जॉब फेयर से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। आप इसके लिए 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
वर्षा यादव

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports