15 मिनट में बनाएं टेस्टी मसाला मैकरोनी, बच्चों के लिए परफेक्ट शाम का स्नैक रेसिपी

शाम के जैसे ही 6 बजते हैं, घर में बच्चों की आवाज गूंजती है, जिसमें एक ही बात होती है कि, “मम्मी, मुझे भूख लगी है, कुछ अच्छा है खाने को तो दो ना.” जब बच्चे भूख से चिड़चिड़ाने लगते हैं, तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बिस्कुट, समोसा या फिर बाहर ले जाकर मोमो खिला देते…

15 मिनट में बनाएं टेस्टी मसाला मैकरोनी, बच्चों के लिए परफेक्ट शाम का स्नैक रेसिपी

शाम के जैसे ही 6 बजते हैं, घर में बच्चों की आवाज गूंजती है, जिसमें एक ही बात होती है कि, “मम्मी, मुझे भूख लगी है, कुछ अच्छा है खाने को तो दो ना.” जब बच्चे भूख से चिड़चिड़ाने लगते हैं, तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बिस्कुट, समोसा या फिर बाहर ले जाकर मोमो खिला देते हैं. इस तरह की जितनी भी चीजें होती हैं, वे खाने में तो टेस्टी लगती हैं, लेकिन अगर इन्हें हर दिन खाया जाने लगे, तो इनकी वजह से बच्चे की सेहत पर काफी बुरा असर भी पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल हर उस मां के लिए है, जो अपने बच्चे को काफी कम समय में कुछ टेस्टी बनाकर खिलाना चाहती हैं. आज हम आपको चटपटी मसाला मैकरोनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. देसी मसालों और पास्ता का यह मजेदार कॉम्बो बच्चों को बहुत पसंद आता है और इसकी खुशबू मिलते ही वे अपने सारे काम छोड़कर सीधे डाइनिंग टेबल की तरफ भागे चले आते हैं. तो चलिए जानते हैं, सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली मसाला मैकरोनी की सबसे आसान रेसिपी.

मसाला मैकरोनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    मैकरोनी – 1 कप
    प्याजन – 1 बारीक कटा हुआ
    टमाटर – 1 बड़े साइज का बारीक कटा हुआ या प्यूरी
    शिमला मिर्च – आधी कप, बारीक कटी हुई
    हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या बच्चों के स्वादानुसार
    अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
    टोमैटो केचप – 2 बड़े चम्मच
    मसाले – एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
    नमक – स्वादानुसार
    तेल या बटर – 2 बड़े चम्मच
    हरा धनिया – बारीक कटा हुआ, डेकोरेशन के लिए

मसाला मैकरोनी बनाने की आसान रेसिपी

  • मसाला मैकरोनी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 3 से 4 कप पानी गर्म करें. जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमें आधा छोटा चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच तेल डालें. तेल डालने से मैकरोनी आपस में चिपकती नहीं है. इसके बाद इसमें मैकरोनी डालें और मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें. जब मैकरोनी सॉफ्ट हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें.
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल या बटर गर्म करें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक वह हल्का गुलाबी न हो जाए. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च या बच्चों की पसंद की कोई भी सब्जी जैसे गाजर, कॉर्न डालें और 2 मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे. इसके बाद इसमें टमाटर डालें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें टोमैटो केचप डालें. यह मैकरोनी को एक बढ़िया खट्टा-मीठा स्वाद देता है जो बच्चों को बहुत पसंद आता है. इसके बाद उबली हुई मैकरोनी को कड़ाही में डालें और हल्के हाथों से मसाले के साथ मिक्स करें ताकि मैकरोनी टूटे नहीं. इसे धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं ताकि सारे मसालों का फ्लेवर मैकरोनी के अंदर तक चला जाए. लास्ट में गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.
  • अगर आपके बच्चे को चीज पसंद है, तो गैस बंद करने के बाद ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed