,

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान अलीगंज में अग्निकांड में जली बिल्डिंग देखी सीएम ने, बगल के भवन की छत पर जाकर भी किया मुआयना  केजीएमयू पहुंच कर मुख्यमंत्री ने जाना…

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

अलीगंज में अग्निकांड में जली बिल्डिंग देखी सीएम ने, बगल के भवन की छत पर जाकर भी किया मुआयना 

केजीएमयू पहुंच कर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल, समुचित इलाज के दिए निर्देश 

सीएम ने शोक संतप्त परिजनों को किया आश्वस्त- सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ का दौरा बीच में रद्द कर राजधानी लौट आए। वह सीधे अलीगंज स्थित अग्निकांड स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग से जली बिल्डिंग का निरीक्षण किया और बगल के भवन की छत पर जाकर भी स्थिति के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने शासन व प्रशासन के अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी घोषित की। 

सीएम ने घायल बच्चों व परिजनों से भी ली जानकारी 
मुख्यमंत्री घटनास्थल से सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे। वह यहां भर्ती कराए गए घायल बच्चों से मिले। उनसे भी आग लगने के कारणों और घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों को भी हिम्मत बंधाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केजीएमयू प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए भी निर्देशित किया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सीएम योगी को घायलों के इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया सीएम ने
मुख्यमंत्री जब केजीएमयू पहुंचे तो उनकी मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के आंसू भी पोंछे। कहा कि हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार परिजनों के साथ है।  

घटनास्थल व केजीएमयू का दौरा करते समय मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, विधायक नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) अमित कुमार घोष, डीजी (फायर सर्विस) सुजीत पांडेय, लखनऊ के आयुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी आदि भी मौजूद रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports