केंट यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप: भारतीय छात्रों को मिलेगी 6.22 लाख रुपये तक फीस छूट

 ब्रिटेन में एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी मौजूद हैं, जहां हाई-क्वालिटी एजुकेशन हासिल की जा सकती है। तभी तो हर साल हजारों भारतीय छात्र ब्रिटेन में हायर एजुकेशन हासिल करने जाते हैं। यहां की यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को भारी-भरकम स्कॉलरशिप भी देती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सके। ऐसी…

केंट यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप: भारतीय छात्रों को मिलेगी 6.22 लाख रुपये तक फीस छूट

 ब्रिटेन में एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी मौजूद हैं, जहां हाई-क्वालिटी एजुकेशन हासिल की जा सकती है। तभी तो हर साल हजारों भारतीय छात्र ब्रिटेन में हायर एजुकेशन हासिल करने जाते हैं। यहां की यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को भारी-भरकम स्कॉलरशिप भी देती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सके। ऐसी ही एक ब्रिटिश यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऑफर लेकर आई है।

UK वर्क वीजा में बड़ी सख्ती! Indians के लिए बदले नियम, 60% तक घटे वीजा
ब्रिटेन में अंडरग्रेजुएट डिग्री लेने की प्लानिंग कर रहे भारतीय छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। केंट यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए 'केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप' का ऐलान किया है। इसके तहत भारतीय छात्रों को अपनी ट्यूशन फीस में 5,000 पाउंड (लगभग 6.22 लाख रुपये) तक की छूट मिल सकती है। आइए इस स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स जानते हैं और समझते हैं कि ये स्कॉलरशिप किन भारतीय छात्रों को मिल सकती है।

स्कॉलरशिप की मुख्य डिटेल्स क्या हैं?
    केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप के तहत कुल 5000 पाउंड दिए जाएंगे।
    पहले 3000 पाउंड मिलेंगे और दूसरे साल 2000 पाउंड दिए जाएंगे।
    स्कॉलरशिप पाने के लिए अलग से कहीं अप्लाई नहीं करना है।
    अगर कोई स्टूडेंट स्कॉलरशिप के लिए योग्य है और उसे यूनिवर्सिटी में पढ़ने का ऑफर लेटर मिलता है, तो फिर उससे खुद-ब-खुद कॉन्टैक्ट किया जाएगा।
    स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट को 4 सितंबर 2026 तक अपना एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा।

स्कॉलरशिप के लिए कौन एलिजिबल हैं?
    केंट यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो सितंबर 2026 में अंडरग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई के लिए आएंगे।
    स्कॉलरशिप सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जो सेल्फ-फंडेड हैं और अपनी फीस सीधे तौर पर यूनिवर्सिटी को जमा करवा रहे हैं।
    ब्रिटेन में पहले से ही पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र भी अगर केंट यूनिवर्सिटी में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।

स्कॉलरशिप लिंक
केंट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए अलग से कहीं अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट को समय के दायरे में रहते हुए एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना है। स्कॉलरशिप को किसी और स्कॉलरशिप के साथ जोड़कर नहीं दिया जा सकता है। बस उन्हें सही समय पर अपना एडमिशन ऑफर लेटर स्वीकार करना होगा।

स्टूडेंट अगर अभी भी केंट यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लेते हैं, तो उन्हें ये स्कॉलरशिप मिल सकती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है। मेडिकल स्कूल, स्कूल ऑफ फार्मेसी, डिस्टेंस लर्निंग, शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम या विशिष्ट पार्टनर प्रोग्राम (जैसे Beaconhouse, UKIC आदि) में दाखिला लेने वाले छात्र इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports