झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 326 सरकारी नौकरियां, जानें योग्यता, आवेदन तिथि और पूरी डिटेल

रांची  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कीट संग्राहक, मत्स्य तकनीकी सहायक समेत छह विभिन्न पदों पर 326 भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग…

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 326 सरकारी नौकरियां, जानें योग्यता, आवेदन तिथि और पूरी डिटेल

रांची 
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कीट संग्राहक, मत्स्य तकनीकी सहायक समेत छह विभिन्न पदों पर 326 भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। 12वीं पास करें आवेदन
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं (I.Sc.) पास होना आवश्यक है।

कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक (Junior Field Investigator): उम्मीदवार ने गणित विषय के साथ 12वीं (10+2) पास की हो।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPW): अभ्यर्थी का विज्ञान विषय से 12वीं (I.Sc.) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक: उम्मीदवार के पास जीव विज्ञान (Biology) विषय के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) की योग्यता होनी चाहिए।
कीट संग्राहक (Insect Collector): अभ्यर्थी का जीवन विज्ञान (Life Science) विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
मत्स्य पालन तकनीकी सहायक (Fisheries Technical Assistant): उम्मीदवार ने जीवन विज्ञान (Life Science) विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण की हो।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क

जेएसएससी जेआईएलसीसीई भर्ती 2026 के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, झारखंड के 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

इतना मिलेगा वेतन
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को 2400 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये, कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक को 2000 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 1900 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये, पशु चिकित्सा सहायक/चिकित्सा सहायक को 1900 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये, कीट संग्राहक को 1800 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये, मत्स्य पालन तकनीकी सहायक को 1800 ग्रेड पे के हिसाब से 5200-20200 रुपये वेतनमान मिलेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports