घर में रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, तुरंत हटाने की सलाह।

कई बार लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और अच्छी कमाई भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथ में पैसा नहीं टिकता. कमाई होने के बाद भी बचत नहीं हो पाती और बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष भी हो…

घर में रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, तुरंत हटाने की सलाह।

कई बार लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और अच्छी कमाई भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथ में पैसा नहीं टिकता. कमाई होने के बाद भी बचत नहीं हो पाती और बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष भी हो सकते हैं. मान्यता है कि घर में रखी कुछ अनावश्यक और अनुपयोगी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे धन की बरकत और तरक्की प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कि घर से किन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए, ताकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहे.

टूटा हुआ शीशा या चटका हुआ कांच
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे या चटके हुए कांच के बर्तनों को वास्तु दोष का कारण माना गया है. मान्यता है कि घर में चटका हुआ आईना या कांच की टूटी-फूटी वस्तुएं रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और धन हानि के योग बनते हैं. 

रुकी हुई या खराब घड़ियां
घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर में पड़ी बंद या खराब घड़ी व्यक्ति की तरक्की और भाग्य में रुकावट पैदा कर सकती है. यदि घर में कोई ऐसी घड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें.

बहता हुआ नल या पानी की बर्बादी
अगर आपके घर की रसोई या बाथरूम का कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो इसे वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है. मान्यता के अनुसार, नल से लगातार पानी टपकना धन के अनावश्यक खर्च और आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. 

कांटेदार पौधे और डरावनी तस्वीरें
घर की सजावट के लिए कभी भी नकली कांटेदार पौधे या कैक्टस नहीं लगाने चाहिए. इसके अलावा डूबती हुई नाव, महाभारत के युद्ध, ताजमहल या किसी जंगली जानवर की हिंसक तस्वीरें भी घर में लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे परिवार में कलह और आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports