RBI में साइट इंजीनियर भर्ती 2026: कंसल्टेंट पदों पर शानदार सैलरी के साथ आवेदन शुरू

आरबीआई के साथ काम करने की अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए गुडन्यूज है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और नई भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू किए हैं। हाल ही में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर साइट इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। यह हायरिंग फुल टाइम…

RBI में साइट इंजीनियर भर्ती 2026: कंसल्टेंट पदों पर शानदार सैलरी के साथ आवेदन शुरू

आरबीआई के साथ काम करने की अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए गुडन्यूज है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और नई भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू किए हैं। हाल ही में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर साइट इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। यह हायरिंग फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट बेस पर होगी। जिसमें सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को महीने की सैलरी ₹4.10 लाख तक मिल सकती है।

दरअसल, आरबीआई को सिविल और इलेक्ट्रिकल फील्ड के लिए कंसल्टेंट साइट इंजीनियर्स की जरूरत है। यह पोस्ट ग्रेड-बी और ग्रेड-सी लेवल पर निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो 29 जून से खुल चुकी है। जो कैंडिडेट्स अच्छे पद पर नौकरी और आरबीआई में काम का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका बन सकता है।

RBI साइट इंजीनियर के लिए योग्यता
कंसल्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल) लेवल-2: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अभ्यर्थी ने बीटेक (B.Tech) या सिविल स्ट्रीम में समकक्ष डिग्री हासिल की हो। साथ में कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 15 साल का अनुभव रखते हों। इसमें से 5 साल का एक्सपीरियंस CPWD या CPSU या सिमिलर गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन में काम किया हो। एज लिमिट कम से कम 40 से 65 वर्ष तक होनी चाहिए। इस पोस्ट की जॉब लोकेशन रायपुर रहेगी।
    कंसल्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल) (लेवल-3): इस पोस्ट के लिए भी ऊपर बताई पोस्ट की तरह बीटेक या सिविल स्ट्रीम में समकक्ष डिग्री मांगी गई है। 15 साल का वर्क एक्सपीरियंस बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंस्ट्रक्शन का हो। जिसमें से 5 साल का अनुभव CPWD या CPSU या समकक्ष संस्थान में काम किया हो। इस दौरान उनकी रैंक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से नीचे न हो। कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 40 और अधिकतम 65 साल तक हो। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग चंडीगढ़/जम्मू/लखनऊ/मुंबई में की जाएगी। आपको इसकी प्रेफरेंस फॉर्म में देनी होगी।
    कंसल्टेंट साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (लेवल-3): बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) या इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलाव कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षेत्र में 15 साल काम किया हो। इस पोस्ट के लिए 40-65 वर्ष तक के अभ्यर्थी योग्य होंगे। जॉब की लोकेशन मुंबई रखी गई है।

आरबीआई साइट इंजीनियर की मंथली सैलरी
आरबीआई साइट इंजीनियर की पोस्ट पर चुने हुए कैंडिडेट्स को हर महीने तय मानकों के आधार पर सैलरी दी जाएगी। लेवल-2 (ग्रुप बी) पोस्ट पर 2,40,000 प्रति माह और लेवल-3 (ग्रुप सी) पद पर 3,10,000 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। इसके अलावा पोस्टिंग की जगह के अनुसार हाउस अलाउंस भी दिया जाएगा। वहीं सेलेक्शन कमिटी इंटरव्यू और नेगोशिएशन के आधार पर वेतन बढ़ा भी सकती है। लेवल-2 पद पर ₹2,40,000-₹3,40,000/- तक और लेवल-3 पोस्ट पर 3,10,000-4,10,000/- प्रति माह तक सैलरी हो सकती है। इसके लिए कमिटी अभ्यर्थी की योग्यता, अनुभव, स्किल सेट आदि चीजों पर गौर करेगी। वेतन से जुड़ा अंतिम निर्णय चयन समिति का ही होगा।

सेलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?
आरबीआई की इस लेटरल रिक्रूटमेंट में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के जरिए किया जाएगा। इसें पहला स्टेज प्रीलिमनरी स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और वैकेंसी को देखते हुए सीमित संख्या में चुने हुए कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग और चयन संबंधित सभी तरह के अंतम निर्णयसेलेक्श कमिटी के द्वारा ही लिए जाएंगे। इंटरव्यू प्रोसेस के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

सेलेक्शन स्कीम में कहीं भी रिटन एग्जाम का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। अनुभव और एजुकेशन क्वालिफिकेशन में योग्य कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में ही अपना बेस्ट देना होगा।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
आरबीआई साइट इंजीनियर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 600/- रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को ₹100 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लास्ट डेट तक या इससे पहले पूरी की जा सकती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed