,

योगी सरकार का बड़ा कदम: 10 जिलों में आधुनिक रजिस्ट्री कार्यालय और अभिलेखागार बनेंगे

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के दस जिलों में फ्लैट, मकान, प्लाट वगैरह की रजिस्ट्री और आसान होने वाली है। इन जिलों में दस उप निबंधक कार्यालयों और अभिलेखागारों का शिलान्यास किया गया है। योगी सरकार में स्टांप और पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ से ही इनका वर्चुअल शिलान्यास किया। मथुरा, कुशीनगर, झांसी,…

योगी सरकार का बड़ा कदम: 10 जिलों में आधुनिक रजिस्ट्री कार्यालय और अभिलेखागार बनेंगे

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के दस जिलों में फ्लैट, मकान, प्लाट वगैरह की रजिस्ट्री और आसान होने वाली है। इन जिलों में दस उप निबंधक कार्यालयों और अभिलेखागारों का शिलान्यास किया गया है। योगी सरकार में स्टांप और पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ से ही इनका वर्चुअल शिलान्यास किया। मथुरा, कुशीनगर, झांसी, गोण्डा, मुरादाबाद, अमरोहा, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी जनपदों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार रजिस्ट्री कार्यालयों में आने वाले आमजन को हर अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन नए और विस्तारित भवनों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को विलेखों के पंजीकरण और शासकीय अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव में अत्यधिक सुगमता होगी।

सभी दस जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित
इस वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी 10 शिलान्यास स्थलों पर भव्य स्थानीय समारोहों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। आगरा मंडल के मथुरा जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, सांसद हेमामालिनी, विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह तथा विधायक श्रीकान्त शर्मा उपस्थित रहे।

गोरखपुर मंडल
वहीं गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में आयोजित समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे तथा विधायक विनय प्रकाश गोंड ने सहभागिता की। झांसी मंडल के झांसी जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव 
सिंह पारीछा तथा विधायक रवि शर्मा मौजूद रहे।

देवीपाटन मंडल
देवीपाटन मंडल के गोण्डा जनपद के सदर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह (मंजू सिंह) तथा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने हिस्सा लिया।

मुरादाबाद मंडल
मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत मुरादाबाद जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रितेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि इसी मंडल के अमरोहा जनपद के हसनपुर में आयोजित समारोह में सांसद श्री कवंर सिंह तंवर, विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी तथा विधान परिषद सदस्य डा० हरि सिंह ढिल्लो ने भागीदारी की। लखनऊ मंडल के सीतापुर जनपद के सदर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही, राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर तथा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान सम्मिलित हुए।

लखनऊ मंडल
लखनऊ मंडल के ही हरदोई जनपद के सदर में आयोजित समारोह में सांसद जय प्रकाश, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल तथा विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल ने सहभागिता की। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अमरेश कुमार रावत मौजूद रहे।

अयोध्या मंडल
अयोध्या मंडल के बाराबंकी जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह उपस्थित रहे। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रजिस्ट्री कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports