दिल्ली हाई कोर्ट में HJS-2026 भर्ती, 27 पदों के लिए आवेदन शुरू

ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS-2026) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 वैकेंसी भरी जाएंगी। जिसके लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी महीने में लास्ट डेट भी तय की…

दिल्ली हाई कोर्ट में HJS-2026 भर्ती, 27 पदों के लिए आवेदन शुरू

ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS-2026) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 वैकेंसी भरी जाएंगी। जिसके लिए ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी महीने में लास्ट डेट भी तय की गई है। जिससे पहले ही अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक फॉर्म अप्लाई करना होगा।

दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस की यह परीक्षा उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है, जो कानून के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। इस परीक्षा को क्वालिफिाई करने के बाद आप सीधे डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जेज या एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) बनते हैं। यह प्राफोइल जिला न्यायालयों एक बहुत ही पावरफुल पोस्ट मानी जाती है।
दिल्ली में एचजेएस के लिए योग्यता क्या है?

    शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर की डिग्री (LLB) पूरी की हो।
    अनुभव: एडवोकेट होने पर 7 साल की प्रैक्टिस कर रहे हो। यह आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तक मान्य होगा। अगर ज्यूशियल ऑफिसर हैं, तो सब-ऑर्डिनेट ज्यूडिशियल सर्विस में भर्ती होने से पहले बार में सात साल की प्रैक्टिस पूरी कर ली हो या लास्ट डेट तक ज्यूशियल ऑफिसर और एडवोकेट को मिलाकर 7 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा जो अभ्यर्थी ज्यूशियल सर्विस में है वो बतौर एडवोकेट या ज्यूडिशियल ऑफिसर के रूप में संयुक्त 7 साल का अनुभव रखते हों।
    उम्र सीमा: आवेदक ने 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 45 वर्ष का न हुआ हो। उम्र आवेदन की अंतिम तिथि को आधार बनाकर मान्य की जाएगी।

दिल्ली हायर ज्यूडिशियसल सर्विस में सेलेक्शन?
दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होगी। यह ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें 25 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। इसी के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। मेंस के बाद वायवा-वाइस (Viva-voce) होगा। प्रीलिम्स की तारीख भी भर्ती के नोटिफिकेशन में बताई गई है।

यह इसी महीने 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 150 अंकों 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। जिस क्वालिफिाई करने के लिए जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 50%, एससी/एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट्स को 45% न्यूनतम अंक हासिर करने होंगे।

फॉर्म कैसे अप्लाई करें?
दिल्ली हायर ज्यूशियल सर्विस परीक्षा में जो उम्मीदवार सम्मिलित होने के इच्छुक हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

    सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
    होमपेज पर Recruitment सेक्शन में आपको Apply Delhi Higher Judicial Examination-2026 टैब नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
    एप्लिकेशन वंडो खुल जाएगी। अगर आप बिल्कुल नए तो Create Log In पर जाना होगा। अगर पहले से लॉगइन आईडी क्रिएट है तो सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।
    नए अभ्यर्थी जैसे ही Click Here to Create Login पर क्लिक करेंगे। इसके बाद हां या ना पर क्लिक करने के बाद विकल्प चुनें। एडवोकेट, ज्यूशियल ऑफिसर आप जो भी योग्यता रखते हैं, उसके मुताबिक ऑप्शन टिक करें।
    अब आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरें।
    पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट करने के बाद लॉगइन करें।
    इसमें अपनी पर्सनल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव और अन्य डिटेल्स ध्यान से भरते जाएं।
    ध्यान रखें कि जिस बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाती है आपको उसकी स्पेलिंग ठीक से भरनी चाहिए।
    जानकारी वाला सेक्शन भरने के बाद अपलोड डॉक्यूमेंट्स वाले कॉलम में पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
    एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का पूरा प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरने के बाद तुरंत प्रीलिम्स की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं क्योंकि परीक्षा के लिए अब ज्यादा समय नहीं है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports