बिहार में DSP बनने का सपना कैसे करें पूरा, जानें BPSC परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पद युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और रुतबे वाला माना जाता है। यह पद समाज में सम्मान के साथ राज्य की कानून व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी भी देता है। अगर आपका भी सपना खाकी वर्दी पहनने का है तो इसके लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)…

बिहार में DSP बनने का सपना कैसे करें पूरा, जानें BPSC परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पद युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और रुतबे वाला माना जाता है। यह पद समाज में सम्मान के साथ राज्य की कानून व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी भी देता है। अगर आपका भी सपना खाकी वर्दी पहनने का है तो इसके लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास करनी होगी। आइए जानते हैं बिहार में DSP बनने का पूरा प्रोसेस क्या है?

बिहार में डीएसपी बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। चाहे आपने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक या कोई अन्य कोर्स किया हो आप यह परीक्षा दे सकते हैं। इसमें अंकों का कोई न्यूनतम प्रतिशत तय नहीं है केवल आपका पास होना जरूरी है।

इतनी होनी चाहिए एज लिमिट
जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र पद के अनुसार 20 या 22 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। वहीं महिलाओं, OBC, SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाती है।

शारीरिक योग्यता भी है जरूरी
पुलिस सेवा में जाने के लिए पढ़ाई के साथ ही शारीरिक मापदंड पूरा करना भी बहुत जरूरी होता है-

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए: जनरल और OBC कैटेगरी के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 5 इंच होनी चाहिए। इसके अलावा बिना फुलाए छाती कम से कम 32 इंच होनी चाहिए।
    महिला उम्मीदवारों के लिए: सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच तय की गई है।

ऐसा होता है एग्जाम पैटर्न
DSP बनने के लिए BPSC की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है-
    प्रीलिम्स एग्जाम: यह पहला चरण होता है और सिर्फ क्वालिफाइंग होता है। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल आते हैं जिनमें मुख्य रूप से इतिहास, भूगोल, बिहार स्पेशल, विज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल होते हैं। ध्यान रहे कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
    मेन्स एग्जाम: यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है जिसमें कॉपियों पर विस्तृत उत्तर लिखने होते हैं। इसमें जनरल हिंदी, जनरल स्टडीज, निबंध और एक ऑप्शनल विषय की परीक्षा होती है। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स के अंकों के आधार पर ही बनती है।
    इंटरव्यू: मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यहां किताबी ज्ञान के अलावा उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, फैसले लेने की क्षमता और मानसिक दबाव झेलने की योग्यता परखी जाती है।

ऐसे शुरू करें परीक्षा की तैयारी
अगर आप घर बैठे तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस को अच्छी तरह समझें। अपनी नींव मजबूत करने के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक की NCERT किताबों से शुरुआत करें। परीक्षा में बिहार के इतिहास, भूगोल और बजट से जुड़े सवाल ज्यादा आते हैं इसलिए बिहार स्पेशल किताबें जरूर पढ़ें। रोज अखबार पढ़ने की आदत डालें और मेन्स परीक्षा में सफलता पाने के लिए हर लिखने का अभ्यास करें।

BPSC 72वीं भर्ती 2026 अपडेट
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 की अधिसूचना 5 मई, 2026 को जारी की थी। इस भर्ती के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए कुल 1186 संशोधित रिक्तियां घोषित की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया7 मई से 31 मई, 2026तक चली। वहीं, BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports