,

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण

लखनऊ योगी सरकार 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधेरोपण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों हुई बैठक में विशेष निर्देश दिया था कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह उत्सव जनसहभागिता से मनाया जाए। इसे देखते हुए केंद्र/प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में जाकर पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां…

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण

लखनऊ

योगी सरकार 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधेरोपण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों हुई बैठक में विशेष निर्देश दिया था कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह उत्सव जनसहभागिता से मनाया जाए। इसे देखते हुए केंद्र/प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में जाकर पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएंगे तो वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लखनऊ में ही पौधा रोपेंगे। वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व राज्यमंत्री केपी मलिक मुख्यमंत्री के साथ पौधरोपण महायज्ञ में शामिल होंगे। 

केंद्र सरकार के मंत्री भी पौधरोपण महायज्ञ में डालेंगे आहुति
प्रदेश सरकार द्वारा होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में केंद्र सरकार के मंत्री भी आहुति डालेंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष पंकज चौधरी लखनऊ, जयंत चौधरी बागपत, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर, एसपी सिंह बघेल आगरा, कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा, बीएल वर्मा बदायूं, कमलेश पासवान देवरिया में पहुंचकर प्रदेश सरकार के इस महाभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 

जनपदों में पौधरोपण करने के लिए नामित किए गए प्रदेश सरकार के मंत्री 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अलग-अलग जनपद में पहुंचकर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सूर्यप्रताप शाही देवरिया, आशीष पटेल मीरजापुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह जालौन, भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, बेबीरानी मौर्या एटा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज, अनिल राजभर चंदौली, राकेश सचान कानपुर नगर, एके शर्मा आजमगढ़, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान मऊ, सुनील कुमार शर्मा नोएडा, मनोज पांडेय प्रतापगढ़, अनिल कुमार बिजनौर में रविवार को पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी अलग-अलग जनपदों में पौधरोपण करेंगे। 

जनता के बीच रहकर पौधरोपण करेंगे आयोगों के अध्यक्ष व पदाधिकारी 
आयोगों, बोर्ड आदि के अध्यक्ष व चेयरमैन भी जनता के बीच रहकर विभिन्न जनपदों में पौधरोपण करेंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान बदायूं, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत श्रावस्ती, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता हमीरपुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा लखीमपुर खीरी, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मैनपुरी, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग कासगंज, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर बलरामपुर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उन्नाव, चारू चौधरी संतकबीरनगर में पौधरोपण महाअभियान में शामिल होंगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports