,

जालंधर तैयार! 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे कैंट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, तैयारियां तेज

जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 17 तारीख को जालंधर आएंगे और कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी के चलते रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने…

जालंधर तैयार! 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे कैंट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, तैयारियां तेज

जालंधर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 17 तारीख को जालंधर आएंगे और कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी के चलते रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में शामिल होने और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने स्टेशन पर उन्हें फूल भेंट करके स्वागत किया। दरअसल, कैंट स्टेशन का निर्माण 98.89 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होने वाला है और अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे इस उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवार्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लीडरशीप कुछ दिनों तक यहां पर रहेंगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पंजाब के लिए तैयारियां की जा रही है। पंजाब दौरे को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

रवनीत बिट्टू ने आगे कहा कि बड़े कामों में कमियां रह जाती है और उनकी कोशिशें है कि कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि 100 साल से अधिक 1500 रेलवे स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन को भी 100 साल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 17 तारीख तक जितने भी स्टेशन तैयार होंगे उन सभी रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। वहीं पीएम मोदी के के दौरे को लेकर रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट किया कि पीएम जालंधर दौरे पर आएंगे और स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हाल ही में तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा किया। उन्होंने राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा दी। केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी है। आधारभूत ढांचे, रेल संपर्क और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

कांग्रेस पर बिट्टू की प्रतिक्रिया 
बिट्टू ने कहा कि पंजाब की जनता विकास के लिए समर्पित सरकार और विपक्ष के बीच अंतर देख रही है। विपक्ष आंतरिक खींच-तान तथा पदों के बंटवारे में उलझा हुआ है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की हाल ही में घोषित संगठनात्मक सूची पर प्रतिक्रिया दी। बिट्टू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मजबूत संगठन बनाने के बजाय नेताओं को लॉलीपॉप बांटने का काम किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports