,

कोयला चोरी पर शिकंजा, सीआईएसएफ ने चार दिनों में की बड़ी कार्रवाई

 रांची  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के तहत मिली शक्तियों के आधार पर चार दिनों के भीतर अभियान चलाकर 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह अभियान झारखंड व पश्चिम बंगाल में चार से आठ जुलाई के बीच चला है। भारत सरकार की…

कोयला चोरी पर शिकंजा, सीआईएसएफ ने चार दिनों में की बड़ी कार्रवाई

 रांची
 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के तहत मिली शक्तियों के आधार पर चार दिनों के भीतर अभियान चलाकर 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया है।

यह अभियान झारखंड व पश्चिम बंगाल में चार से आठ जुलाई के बीच चला है। भारत सरकार की जीरो कोल लिंकेज (कोयले की शून्य चोरी) संबंधित पहल को मजबूती देने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

इसके तहत अवैध कोयला खनन, चोरी, अवैध भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान कोल इंडिया की सहायक कंपनियां, स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन के समन्वय से और खुफिया जानकारियों के आधार पर चलाया जा रहा है।

सीआईएसएफ ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), ईस्टर्न कोल्फील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कोयला क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया है।

इस अभियान में 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्ती के अलावा चार प्राथमिकियां भी दर्ज की गईं हैं। अभियान के दौरान एक हाइवा, 13 से अधिक मोटरसाइकिलें तथा अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों की भी जब्ती की गई है।

सीआईएसएफ ने कई अपराधियों को भी पकड़ा है और एमएमडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए मानव खुफिया तंत्र, ड्रोन से निगरानी, परिवहन मार्गों की ट्रैकिंग, औचक निरीक्षण, परिवहन दस्तावेज की जांच, कोयला डिपो व धर्मकांटा की जांच के साथ-साथ जीपीएस आधारित दस्तावेजीकरण का इस्तेमाल किया गया है।

सीआईएसएफ अवैध कोयला खनन व कोयला चोरी को पूरी तरह खत्म करने के लिए कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनियों, राज्य सरकारों व राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

यहां-यहां की गई है छापेमारी और चलाया गया है अभियान
बीसीसीएल धनबाद
सीआईएसएफ ने कतरास, ब्लाक-टू, बसंतीमाता (कारगिल), कुस्तौर, सिजुआ, जियलगोरा, बरोरा, गोविंदपुर और एनटीएसटी क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की।

सटीक सूचना, ड्रोन निगरानी और जमीनी स्तर पर जांच के जरिए बल ने 319.54 मीट्रिक टन अवैध रूप से रखा कोयला बरामद किया।

इसके अलावा कोयले से लदा एक ट्रक और अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाली कई मोटरसाइकिलें जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई।

ईसीएल सीतलपुर
राजमहल, सालानपुर, चित्रा, चापापुर-टू ओसीपी (मुगमा क्षेत्र), सोनपुर-बाज़ारी और कुनुस्तोरिया क्षेत्रों में सघन अभियान चलाए गए।

तलाशी और जब्ती के अलावा, सीआईएसएफ ने कोयला डिपो, धर्मकांटों, परिवहन दस्तावेजों और वैधानिक उत्पादन रिकॉर्डस की जांच की।

इस कार्रवाई में 85.93 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया, गाड़ियां जब्त की गईं और घुसपैठियों को पकड़ा गया। कई चालू खदानों पर निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन होते हुए भी पाया गया, जिससे कोयला परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

सीसीएल पिपरवार
रूटीन चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने छिपाकर अवैध कोयला ले जा रहे एक हाइवा ट्रक को पकड़ा। यहां कुल 13.62 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद हुआ, जिसे वाहन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

सीसीएल करगली
विशेष अभियानों के दौरान 9.25 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया और अवैध खनन गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही सात मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports