,

शाहजहांपुर ने CM डैशबोर्ड रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, रामपुर बना रनर-अप

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर ने मारी बाजी, रामपुर को मिला दूसरा स्थान  जनशिकायतों के निस्तारण में मारी बाजी, फीड बैक में भी रहा अव्वल – जून की रैंकिंग में रामपुर दूसरे व बरेली तीसरे स्थान पर – जन समस्याओं के प्रति सीएम योगी की गंभीरता का दिख रहा असर, प्राथमिकता के आधार पर किया…

शाहजहांपुर ने CM डैशबोर्ड रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, रामपुर बना रनर-अप

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर ने मारी बाजी, रामपुर को मिला दूसरा स्थान 

जनशिकायतों के निस्तारण में मारी बाजी, फीड बैक में भी रहा अव्वल

– जून की रैंकिंग में रामपुर दूसरे व बरेली तीसरे स्थान पर

– जन समस्याओं के प्रति सीएम योगी की गंभीरता का दिख रहा असर, प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा निस्तारण

लखनऊ
योगी सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं रामपुर ने दूसरा और बरेली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शाहजहांपुर, रामपुर और बरेली ने जिलाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने यह उपलब्धि जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, बेहतर फीडबैक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधारात्मक पहल से हासिल किया है।  

शाहजहांपुर ने 10 में से 9.43 अंक प्राप्त कर बाजी मारी
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों का मूल्यांकन कई मानकों के आधार पर किया जाता है। इसमें जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई, फीडबैक की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे पहलू शामिल होते हैं। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खासतौर पर जनशिकायतों के समाधान में जिले ने बेहतर कार्य करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया। शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त सकारात्मक फीडबैक ने भी जिले की रैंकिंग को मजबूत किया। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में शाहजहांपुर को 10 में से 9.43 अंक प्राप्त हुए। 

रामपुर ने 9.41 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामपुर में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम डैशबोर्ड के जरिये मिलने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में रामपुर को 10 में से 9.41 अंक प्राप्त हुए। इसी के साथ रामपुर ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रामपुर पिछले कई माह से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में टॉप टेन में जिलों में बना हुआ है। बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को धरातल पर प्राथमिकता के आधार पर उतारा जा रहा है। इसकी लगातार मॉनीटरिंग और समीक्षा की जाती है। वहीं वजह है कि जून माह की रैंकिंग में बरेली ने 9.30 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टॉप टेन जिलों में महराजगंज, आजमगढ़, मैनपुरी ने स्थान प्राप्त किया
सीएम डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में कई जिलों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। इसमें महराजगंज ने 9.25 अंक हासिल कर चौथा, आजमगढ़ और मैनपुरी ने 9.24 बराबर बराबर अंक हासिल कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सोनभद्र और हमीरपुर ने 9.23 बराबर बराबर अंक, बागपत ने 9.20 अंक और लखीमपुर खीरी ने 9.19 अंक हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई है। इन सभी जिलों ने जनशिकायतों के समाधान, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के जरिए अपनी स्थिति मजबूत की है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि प्रदेश के जिलों के बीच बेहतर कार्य करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही हैं। 
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड योगी सरकार का एक महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा की जाती है। इस डैशबोर्ड को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से योगी सरकार को जिलों के प्रदर्शन की वास्तविक समय में जानकारी मिलती है। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होती है। जिन जिलों का प्रदर्शन कमजोर होता है, वहां प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए जाते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports