IIIT बेंगलुरु छात्र को मिला 1.5 करोड़ का पैकेज, रचा नया रिकॉर्ड

बेंगलुरु के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-B) के एक छात्र को 1.5 करोड़ रुपये सालाना का प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यह संस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज है और इस प्लेसमेंट सीजन में कई IITs के टॉप ऑफर्स से भी ज्यादा है. इसके अलावा, संस्थान के दो अन्य छात्रों को भी 1.3 करोड़…

IIIT बेंगलुरु छात्र को मिला 1.5 करोड़ का पैकेज, रचा नया रिकॉर्ड

बेंगलुरु के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-B) के एक छात्र को 1.5 करोड़ रुपये सालाना का प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यह संस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज है और इस प्लेसमेंट सीजन में कई IITs के टॉप ऑफर्स से भी ज्यादा है. इसके अलावा, संस्थान के दो अन्य छात्रों को भी 1.3 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज मिले. ये तीनों छात्र IIIT-बेंगलुरु के इंटीग्रेटेड एमटेक प्रोग्राम से हैं.

प्लेसमेंट सीजन में मिला शानदार ऑफर
इस प्लेसमेंट सीजन में IIIT-बेंगलुरु के छात्रों को शानदार ऑफर मिले हैं. 22 से ज्यादा छात्रों को 60 लाख रुपये सालाना से अधिक का पैकेज मिला, जबकि 27 छात्रों को 40 लाख से 60 लाख रुपये सालाना के ऑफर मिले. वहीं, 110 से अधिक छात्रों को 20 लाख रुपये सालाना से ज्यादा के पैकेज पर नौकरी मिली. इससे पता चलता है कि IIIT के छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनियां उन्हें अच्छी सैलरी ऑफर कर रही हैं.

हासिल की डिग्री
प्लेसमेंट के आंकड़े IIIT बेंगलुरु के 26वें दीक्षांत समारोह के दौरान घोषित किए गए, जहां 316 छात्रों ने ग्रेजुएशन  की डिग्री हासिल की है, जो पिछले वर्ष के बैच के बराबर संख्या है. दीक्षांत समारोह में 95 छात्रों ने इंटीग्रेटेड एमटेक, 175 छात्रों ने एमटेक, 32 छात्रों ने एमएस (रिसर्च) और 14 शोधार्थियों ने पीएचडी की डिग्री हासिल की.

पहला डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर
सभा को संबोधित करते हुए IIIT-B के निदेशक देबब्रता दास ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) में संस्थान की हालिया स्थिति को लेकर भी बात की. संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि IIIT-बेंगलुरु ने किसी शैक्षणिक संस्थान के भीतर भारत का पहला डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) डिवीजन बनाया है. उन्होंने कहा कि संस्थान की बड़ी उपलब्धियों में टेली-मानस (Tele-MANAS) प्लेटफॉर्म भी शामिल है. अधिकारियों के अनुसार, IIIT-बेंगलुरु में विकसित राष्ट्रीय टेली-मेंटल हेल्थ प्रोग्राम पर अब तक 40 लाख से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं. इससे पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में तकनीक की अहम भूमिका बढ़ रही है. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि IIT गांधीनगर के प्रोफेसर रजत मूना ने छात्रों से कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से तेजी से बदल रही तकनीकी दुनिया के लिए खुद को तैयार रखें.

इन छात्रों को किया गया सम्मानित
दीक्षांत समारोह में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और सामुदायिक योगदान के लिए भी छात्रों को सम्मानित किया गया है. सिंगुरु मनोग्न्या को एमटेक के लिए IIIT-B के गोल्ड मेडल दिया गया. सुभाजीत लाहिड़ी को एकीकृत एमटेक कार्यक्रम के लिए संस्थान का गोल्ड मेडल दिया गया. लाहिड़ी और केतकी श्रीकृष्णा ताम्हणकर ने सर एम. विश्वेश्वरैया छात्रवृत्ति पुरस्कार शेयर किया.

सिद्धार्थ कोठारी को सीताराम जिंदल को गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ पुरुष छात्र का पुरस्कार मिला. युक्ता अरविंद राजपुर को सर्वश्रेष्ठ महिला छात्रा चुना गया. संकल्प कोठारी और दक्ष शर्मा को समुदाय और पेशेवर जीवन में योगदान के लिए संस्थान के पदक दिए गए. समारोह में जुड़वां भाई सिद्धार्थ और संकल्प कोठारी भी आकर्षण का केंद्र रहे. दोनों ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री प्राप्त की. सिद्धार्थ को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया, जबकि संकल्प को सामाजिक और पेशेवर योगदान के लिए संस्थान का पदक मिला.

हासिल किया एक और लक्ष्य
दीक्षांत समारोह में IIIT बेंगलुरु ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. संस्थान ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अपने 100वें पीएचडी शोधार्थी को डिग्री प्रदान की. NIMHANS के न्यूरोसर्जन विकास वझायिल को स्वायत्त रोबोटिक न्यूरोसर्जरी पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि मिली. इस साल IIIT बेंगलुरु के एक छात्र को 1.5 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट ऑफर मिला, जो कई नए और तीसरी पीढ़ी के IITs से अधिक है. IIT मंडी का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पैकेज 46.7 लाख रुपये और IIT जोधपुर का सबसे बड़ा पैकेज करीब 56 लाख रुपये रहा.

IIT गोवा का औसत पैकेज 18.85 लाख रुपये और मीडियन पैकेज 12.67 लाख रुपये रहा. वहीं IIT भिलाई, IIT धारवाड़, IIT जम्मू और IIT पलक्कड़ में भी अच्छे प्लेसमेंट हुए, लेकिन किसी ने भी 1.5 करोड़ रुपये के ऑफर की बराबरी नहीं की.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports