ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरेगा 126 खिलाड़ियों वाला भारतीय दल

नई दिल्ली खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस दल में 126 खिलाड़ी और 51 टीम अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों की…

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरेगा 126 खिलाड़ियों वाला भारतीय दल

नई दिल्ली
खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस दल में 126 खिलाड़ी और 51 टीम अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों की यात्रा एवं अन्य व्यय का वहन सरकार नहीं करेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार दल के भारत लौटने के 30 दिनों के भीतर खेल मंत्रालय को खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट प्रतियोगिताओं से संबंधित फोटो के साथ प्रस्तुत करनी होगी। भारतीय दल में कुल 126 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी हैं।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई व्यक्ति अगर आईओए की कार्यकारी समिति, किसी राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) अथवा किसी अन्य खेल निकाय में निर्वाचित पद पर है और उसका नाम टीम अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है तो उसकी यात्रा एवं अन्य खर्च का वहन सरकार नहीं करेगी।

टीम अधिकारी की श्रेणी में कोच, सहयोगी स्टाफ, चिकित्सा दल तथा दल के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय दल के प्रमुख रोहित राजपाल ही ऐसे एकमात्र अधिकारी हैं, जो आइओए की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। ऐसे में अगर मंत्रालय का यह निर्देश उन पर लागू होता है तो ग्लास्गो में उनके प्रवास का खर्च सरकार वहन नहीं करेगी।

स्वीकृत सूची के अनुसार नीरज चोपड़ा की अगुवाई वाली 32 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ सबसे बड़ा सहयोगी दल भेजा जाएगा। इस दल के सहयोगी स्टाफ का नेतृत्व मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर करेंगे। इसके बाद मुक्केबाजी दल का स्थान है, जिसके लिए आठ सदस्यीय सहयोगी दल को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अन्य खेलों के दल हैं।

महाराजा चार्ल्स तृतीय करेंगे उद्घाटन
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय 23 जुलाई को ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में इन खेलों का उद्घाटन करेंगे। चार्ल्स तृतीय महारानी कैमिला के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वह 10 मार्च 2025 को राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर बकिंघम पैलेस में ‘किंग्स बैटन’ में रखे गए अपने संदेश को पढ़ेंगे। इसी के साथ खेलों का आधिकारिक उद्घाटन होगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports