दिल्ली सरकार में तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, जनसंवाद होगा मजबूत

नई दिल्ली  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता और विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। दिल्ली की सीएम ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प…

दिल्ली सरकार में तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, जनसंवाद होगा मजबूत

नई दिल्ली
 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता और विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। दिल्ली की सीएम ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के माध्यम से सरकार के नीतिगत निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक और तथ्यपरक जानकारी समयबद्ध तरीके से नागरिकों और मीडिया तक पहुंचाई जा सकेगी।

दिल्ली सरकार ने क्यों की प्रवक्ताओं की नियुक्ति
    मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता के रूप में नियुक्त जनप्रतिनिधि विभिन्न समसामयिक विषयों पर दिल्ली सरकार का अधिकृत पक्ष पेश करेंगे।
    वे सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतिगत पहल और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे।
    मीडिया के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सरकार की ओर से तथ्यों और निर्णयों का स्पष्टीकरण भी देंगे।
    इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों से प्राप्त अधिकृत सूचनाओं के आधार पर सरकार का दृष्टिकोण जनता तक पहुंचाने का दायित्व निभाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी जनसंवाद सुशासन का महत्वपूर्ण आधार है। मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्ति से सरकार और नागरिकों के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा। शासन से संबंधित प्रामाणिक, पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी जनसामान्य तक सुव्यवस्थित रूप से पहुंच सकेगी। इससे सरकार की जनहितकारी पहल के संबंध में स्पष्ट और अधिकृत सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports