यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश का खतरा, IMD ने चेताया

नई दिल्ली देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस भारी बारिश के साथ 80…

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश का खतरा, IMD ने चेताया

नई दिल्ली
देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। इस तेज बारिश और आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।

इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 13 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस भारी बारिश के दौरान किसानों और मछुआरों को बेहद सावधान रहने की अपील की गई है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(13 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 15 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(13 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार(13-15 जुलाई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 15 जून को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(13 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, जमशेदपुर, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, दुमका, देवघर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। वहीं, 13 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (13-16 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (13 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): शिमला, कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (13-14 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, रियासी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

शहर     अधिकतम तापमान (13 जुलाई)     न्यूनतम तापमान (13 जुलाई)
दिल्ली     38°C     31°C
मुंबई     31°C     29°C
चेन्नई     37°C     29°C
कोलकाता     29°C     27°C
लखनऊ     38°C     29°C
पटना     31°C     27°C
रांची     29°C     24°C
भोपाल     33°C     26°C
जयपुर     36°C     29°C
शिमला     29°C     19°C
नैनीताल     28°C     22°C

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(13 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की संभावना): पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, मालदा, मुर्शिदाबाद और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (13 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (15 जुलाई-हल्की बारिश की संभावना): अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर में हल्की बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (13 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): शहडोल, शिवनी, भोपाल, राजगढ़, श्योपुर, नीमच, आगर मालवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, शिवपुरी और छतरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 13 जुलाई को भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports