,

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन, 93% फार्म हुए जमा

बाढड़ा  विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत सोमवार को फार्म ऑनलाइन कराने का अंतिम दिन है। ऐसे सभी मतदाता जिन्होंने अभी तक अपना फार्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ के पास जमा नहीं कराया है उनके लिए अंतिम अवसर है। निर्वाचन विभाग ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के…

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन, 93% फार्म हुए जमा

बाढड़ा
 विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत सोमवार को फार्म ऑनलाइन कराने का अंतिम दिन है। ऐसे सभी मतदाता जिन्होंने अभी तक अपना फार्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ के पास जमा नहीं कराया है उनके लिए अंतिम अवसर है।

निर्वाचन विभाग ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित फार्म जमा कराकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 93 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फार्म प्राप्त हो चुके हैं।

शेष मतदाताओं से भी बीएलओ लगातार संपर्क कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित करने और आवश्यक जानकारी सत्यापित करने का कार्य कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान सबसे बड़ी चुनौती उन महिलाओं के मामलों में सामने आई है जिनका विवाह अन्य राज्यों से हरियाणा में हुआ है।

ऐसी कई महिलाओं के पास अपने मायके क्षेत्र में हुई पिछली एसआईआर अथवा मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके कारण बीएलओ को सत्यापन प्रक्रिया में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में संबंधित राज्यों से जानकारी प्राप्त करने में भी समय लग रहा है जिससे फार्म पूर्ण करने में विलंब हो रहा है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं के फार्म निर्धारित समय तक प्राप्त हो जाएंगे उनका नाम 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। जो मतदाता अपने फार्म के साथ पिछली एसआईआर का विवरण उपलब्ध नहीं करा सके हैं उन्हें संबंधित आवश्यक दस्तावेज बाद में उपलब्ध कराने होंगे।

दस्तावेजों का सत्यापन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। एइआरओ तहसीलदार साहिल दलाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्राप्त फार्म का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports