मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 विषयों में 19 पदों पर भर्ती

 सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का सपना है, तो आप मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी पा सकते हैं। एमपी की पंडित शंभूनाथ शुक्ला यूनिवर्सिटी में 18 विषयों के लिए प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय को इंग्लिश, भूगोल, हिन्दी जैसे अन्य विषयों को पढ़ाने वाले चाहिए। योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल…

मध्य प्रदेश यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, 18 विषयों में 19 पदों पर भर्ती

 सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का सपना है, तो आप मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी पा सकते हैं। एमपी की पंडित शंभूनाथ शुक्ला यूनिवर्सिटी में 18 विषयों के लिए प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय को इंग्लिश, भूगोल, हिन्दी जैसे अन्य विषयों को पढ़ाने वाले चाहिए। योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptsnsuniversity.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं। मंथली सैलरी भी शानदार मिलेगी।

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की इस नई भर्ती के लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस पेमेंट की रिसिप्ट रजिस्टर्ड और स्पीड पोस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी को भेजना होगा।

MP Professor Vacancy 2026: 18 विषयों में भर्ती
सब्जेक्ट     पदों की संख्या
बायोटेक्नोलॉजी     01
बॉटनी     01
केमिस्ट्री     02
कॉमर्स     01
कंप्यूटर साइंस     01
इकोनॉमिक्स     01
इलेक्ट्रॉनिक्स     01
इंग्लिश     01
फिशरीज     01
जियोग्राफी     01
हिन्दी     01
इतिहास     01
गणित     01
फिजिक्स     01
पॉलिटिकल साइंस     01
संस्कृत     01
सोशियोलॉजी     01
ज्यूलॉजी     01
कुल     19

प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  •     संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री और रिसर्च में एक्टिव होने चाहिए।
  •     किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में कम से कम 10 साल का टीचिंग या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए।
  •     पीयर रिव्यू या यूजीसी सीएआरई/स्कॉप/वेब साइंस वाले जर्नल्स में के कम से कम 10 रिसर्च पब्लिशन हों।
  •     एकेडमिक लीडरशिप और स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट संभालना और सर्टिफिकेट रखते हों।
  •     योग्यता में UGC NET/सीएसआईआर नेट क्वालिफाई करने की कोई अनिवार्यता नहीं मांगी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने नेट पास नहीं किया है, लेकिन वो पीएचडी और अनुभव संबंधित योग्यताएं पूरी करते हैं उनके लिए अच्छा चांस हो सकता है।

बिना परीक्षा सेलेक्शन
प्रोफेसर की इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों के सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग एकेडमिक/रिसर्च स्कोर (API) के जरिए किया जाएगी। वो अभ्यर्थी जो टीचिंग, रिसर्च पब्लिकेशन, प्रोजेक्ट, पेटेंस और पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स में योग्यता के मानकों पर खरे उतरते हैं, केवल वे ही आगे साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

क्‍या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? सैलरी से लेकर सुविधा तक पूरी जानकारी
इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को इनमें प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे। इंटरव्यू के लिए 1 वैकेंसी को देखते हुए 20 योग्य अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। टाई होने की स्थिति में सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य होंगे। सेलेक्शन कमिटी के द्वारा इंटरव्यू को परखने के लिए स्वंय के तरीके अपनाएं जाएंगे।

प्रोफेसर भर्ती में कैसे अप्लाई कैसे करें?
एमपी प्रोफेसर की इस रिक्रूटमेंट के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  •     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptsnsuniversity.ac.in पर जाएं।
  •     यहां Career Opportinities में आपको Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक नजर आएगा।
  •     आप चाहें तो भर्ती का विज्ञापन भी ओपन करके चेक कर सकते हैं।
  •     इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  •     अब आप पोर्टल पर चले जाएंगे। यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  •     अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड की डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें। पासवर्ड क्रिएट होने के बाद लॉगइन करें।
  •     एप्लिकेशन फॉर्म में और विकल्प भी खुल जाएंगे।
  •     इसके बाद आपको अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल, एक्सपीरियंस जैसी डिटेल्स फिल करनी होंगी।
  •     डिटेल्स वाला सेक्शन फिल करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वाले कॉलम में आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दूसरे डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड कर दें।
  •     अब पेमेंट का ऑप्शन आएगा। अपनी कैटेगिरी के मुताबिक इसका भुगतान करने के बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करेंगे उन्हें 2000 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है। इन अभ्यर्थियों को 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports