,

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जींद में पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात

जींद पुलिस लाइन में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रेलवे जंक्शन पर जाएंगे और हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। जिले में बड़ा कार्यक्रम होने के कारण दूसरे जिलों से भी लगभग पांच हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा के लिए जींद आएंगे। इनमें 15 आइपीएस…

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जींद में पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात

जींद
पुलिस लाइन में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रेलवे जंक्शन पर जाएंगे और हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। जिले में बड़ा कार्यक्रम होने के कारण दूसरे जिलों से भी लगभग पांच हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा के लिए जींद आएंगे। इनमें 15 आइपीएस अधिकारी होंगे। 50 डीएसपी, 200 इंस्पेक्टर व 500 सब-इंस्पेक्टर शामिल होंगे।

दूसरे जिलों से 600 के आसपास महिला पुलिस कर्मचारी भी आएंगी। पुलिस की 100 गाड़ियां भी बाहर से मंगवाई जा रही हैं। प्रत्येक 10 मीटर की दूरी पर एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। जींद शहर में 80 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के इलेक्ट्रिक बसों, ई-रिक्शा व सीएनजी वाहनों में पहुंचने का दावा है। इसके लिए रैली स्थल हुडा ग्राउंड के पास सेक्टर नौ व आसपास पार्किंग बनाई जा रही है।

वहीं, प्रशासन शहर को चमकाने में लगा हुआ है। जो सड़कें लंबे समय से बदहाल थी। उनको चकाचक बनाने का काम चल रहा है। डिवाइडर पर भी पेंट किया जा रहा है। सभी मार्गों की स्ट्रीट ठीक की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की रैली इको फ्रेंडली होगी।

इसके चलते इलेक्ट्रिक बसों में लोगों के आने का आह्वान किया गया है। करनाल, हिसार, पानीपत सहित अलग-अलग डिपो में चल रही लगभग 125 इलेक्ट्रिक बसों की रैली वाले दिन आने की संभावना है। ऐसे में वर्कशाप परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए आठ अस्थायी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। वर्कशाप परिसर में दो अस्थायी ट्रांसफार्मर भी मंगवाए हैं।

डिप्टी स्पीकर बनवा रहे 51 क्विंटल देसी घी के लड्डू
प्रधानमंत्री का स्वागत विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की तरफ से बनवाए जा रहे देसी घी के 51 क्विंटल लड्डुओं से होगा। रैली स्थल के पास ही सोमवार से एकलव्य स्टेडियम में चार हलवाइयों सहित 50 लोगों की टीम ने लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को डिप्टी स्पीकर ने अपने हाथों से बूंदी बनाई।

प्रधानमंत्री का जींद कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव : सीएम
प्रधानमंत्री का जींद कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। हरियाणा की धरा पर बनी रेल पटरी पर 17 जुलाई से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी, जिसे प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में रविवार रात सेक्टर-2 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी।

महिलाओं के लिए रोहतक से पांच हजार भगवा चुनरी मंगवाई
रैली में आने वाली हर महिला को डिप्टी स्पीकर भगवा चुनरी भी देंगे। उन्होंने विशेष तौर पर रोहतक से पांच हजार भगवा चुनरी मंगवाई हैं। रैली स्थल पर महिलाओं के बैठने के लिए अलग से गैलरी बनाई गई हैं, जो भगवा रंग में नजर आएंगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed