,

सब जेल सोनकच्छ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुधार एवं कर्मचारियों के हित में दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश डॉ. वरुण कपूर द्वारा 13 जुलाई 2026 को देवास जिले की सब जेल सोनकच्छ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने जेल की पाकशाला, गोदाम, बैरकों सहित…

सब जेल सोनकच्छ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुधार एवं कर्मचारियों के हित में दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल

प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश डॉ. वरुण कपूर द्वारा 13 जुलाई 2026 को देवास जिले की सब जेल सोनकच्छ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने जेल की पाकशाला, गोदाम, बैरकों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा, स्वच्छता एवं बंदियों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिये प्रस्ताव शीघ्र जेल मुख्यालय भेजने के निर्देश भी दिए।

महानिदेशक डॉ. कपूर ने निरीक्षण में केवल बंदियों की समस्याओं का ही नहीं, बल्कि जेल कर्मचारियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का भी गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए नवीन आवासों का शीघ्र निर्माण कराए जाने तथा आवश्यकतानुसार बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही जेल परिसर में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने पर बल दिया।

निरीक्षण में जिला जेल देवास के जेल अधीक्षक  विद्याभूषण प्रसाद, सब जेल सोनकच्छ के सहायक जेल अधीक्षक  बुद्धिविलास आरख सहित समस्त जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महानिदेशक जेल डॉ. वरुण कपूर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संदेश दिया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed