,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बाल संप्रेक्षण गृह से 13 किशोर फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

अंबिकापुर. सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बाल संप्रेक्षण गृह से 13 किशोर फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

अंबिकापुर.

सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुराने दरवाजे को तोड़कर हुए फरार
जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हों। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports