,

PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा, 5500 लोगों की सभा, NSG के सुरक्षा घेरे में पूरा कार्यक्रम

चंडीगढ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शहर को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। इससे पहले उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 5500 लोगों के बैठने वाला वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने आयोजन…

PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा, 5500 लोगों की सभा, NSG के सुरक्षा घेरे में पूरा कार्यक्रम

चंडीगढ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शहर को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। इससे पहले उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 5500 लोगों के बैठने वाला वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया है।

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने आयोजन स्थल का मोर्चा संभाल लिया है। पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों को चमकाया जा रहा है। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक चंडीगढ़ में रुक सकते हैं। उधर, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले भाजपा ने सेक्टर-26 मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया। मेयर सौरभ जोशी ने बुड़ैल में कचरा साफ किया। चंडीगढ़ व्यापार मंडल से सेक्टर-17 में सफाई अभियान चलाया। जबकि पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा जांच का अभियान चलाया।

आइएसबीटी-17 और 43 पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों से पूछताछ के साथ बैगों तक की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन की भी निगरानी हो रही है। कार्यक्रम में 5500 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल जैसे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एनएसएस और एनसीसी वालंटियर्स कॉलेज स्टूडेंट्स को भी बुलाया है।

इन प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

  • पीजीआइ के 1200 करोड़ से बने तीन अहम प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे।
  • 505 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बेड के एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर की शुरुआत करेंगे।
  • 440 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार 300 बेड के एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर को सौंपेंगे।
  • आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 244 करोड़ से बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर हास्पिटल ब्लाक का शिलान्यास करेंगे।
  • 1,983 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित जीरकपुर-पंचकूला बाईपास का शिलान्यास।

रोड और एयर के अलग-अलग रूट
प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से चंडीगढ़ आएंगे। वह सड़क मार्ग से ही पेक आयोजन स्थल पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट नो फ्लाइंग जोन भी चंडीगढ़ को घोषित करेंगे। ड्रोन उडा़ने पर पाबंदी रहेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports