,

MP Weather Update: 35 जिलों में कम बारिश की चिंता, 19 जुलाई से नया सिस्टम करेगा मौसम में बड़ा बदलाव

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ दिन में ही कमजोर हो गया है. इससे किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले कुछ दिनों से एमपी के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हो गए हैं. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार यानी 19 जुलाई…

MP Weather Update: 35 जिलों में कम बारिश की चिंता, 19 जुलाई से नया सिस्टम करेगा मौसम में बड़ा बदलाव

भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ दिन में ही कमजोर हो गया है. इससे किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले कुछ दिनों से एमपी के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हो गए हैं. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार यानी 19 जुलाई से मौसम करवट लेगा। 

IMD के अनुसार, इस बार एमपी में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिनमें 35 जिले ज्यादा प्रभावित हैं, जहां बारिश सामान्य से कम हुई है.  पूर्वी एमपी में 24 प्रतिशत कम पानी गिरा है, जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से बेहतर स्थिति है और औसत से 2 फीसद बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (करीब 9.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक सामान्य औसत 270.3 मिमी (करीब 10.6 इंच) होना चाहिए था। 

दूसरे पखवाड़े में मानसून रफ्तार पकड़ेगा

मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है और 19 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा आज राज्य के 40 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है। 

मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार- प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (9.5) बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश के 270.3 मिमी (10.6) से 11% कम है। दूसरी ओर, पूर्वी हिस्से के जिलों में 24 प्रतिशत पानी कम गिरा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से में 2% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसके असर से प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से भी नया सिस्टम बन रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है।

आज ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान है।

वहीं, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि फिलहाल प्रदेश स्तर पर मानसून की स्थिति संतोषजनक दिखाई देती है, लेकिन पूर्वी हिस्से में बारिश की कमी से कृषि एवं जल संसाधनों के लिए चिंता का विषय है।

आगामी निम्न दाब प्रणाली की दिशा और तीव्रता तय करेगी कि प्रदेश में मानसून कितनी तेजी से पुनः सक्रिय होता है। यदि मौसम प्रणालियां अनुकूल रहीं, तो जुलाई के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का अच्छा दौर देखने को मिल सकता है।

जून के बाद जुलाई में भी आंकड़ा कम मौसम विभाग के अनुसार- जून में कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। हालांकि, पिछले 7 दिन से तेज बारिश नहीं होने से लगातार 3 दिन से आंकड़ा माइनस में आ गया है।

बता दें कि इस महीने पूरे मानसून की एक तिहाई बारिश का ट्रेंड है। जैसे भोपाल में 39 इंच सामान्य बारिश है तो 14 इंच बारिश जुलाई में होती है। बड़े शहरों में जबलपुर ही ऐसा है, जहां सबसे ज्यादा 17 इंच से ज्यादा बारिश होती है। जुलाई के महीने में ही प्रदेश में कोटे की 40 प्रतिशत तक बारिश होती है।

प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है।

देवास में 18 इंच पानी गिरा, भोपाल-इंदौर बेहतर प्रदेश में देवास सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला है। यहां 102 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो यहां अब तक 18 इंच बारिश हो चुकी है। इंदौर-सीहोर में 14 इंच बरसात हुई है। हरदा में 15 इंच पानी गिर चुका है।

भोपाल में 13.1 इंच पानी गिरा है। आगर-मालवा, अशोकनगर, बैतूल, बुरहानपुर, गुना, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, अनूपपुर, बालाघाट, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, पांढुर्णा, पन्ना, सागर, सिवनी और उमरिया जिले भी बेहतर स्थिति में है। आलीराजपुर में सबसे कम सवा 2 इंच ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

जुलाई में MP के 5 बड़े शहरों में ऐसा ट्रेंड
इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड इंदौर की बात करें तो 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 27 जुलाई 1913 में हुई थी। वर्ष 1973 को पूरे महीने 30.5 इंच पानी गिरा था। बारिश के चलते यहां भी तापमान में गिरावट देखने को मिलती है।

इंदौर में महीने की एवरेज बारिश 12 इंच है। एवरेज 13 दिन यहां बारिश होती है।
भोपाल में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड भोपाल में जुलाई में खूब बारिश होती है। यहां एक ही महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 को हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

भोपाल में बारिश के दिनों की बात करें तो जुलाई महीने में एवरेज 15 दिन बारिश होती है। यानी, हर दूसरे दिन पानी बरसता है। महीने की एवरेज बारिश 367.7 मिमी यानी 14.4 इंच है। बारिश के चलते दिन का तापमान 30 और रात में पारा 25 डिग्री से कम रहता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports