,

Jharkhand News: रांची को रेलवे की बड़ी सौगात, PM मोदी कल दो स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

रांची. रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह नए स्वरूप में यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों…

Jharkhand News: रांची को रेलवे की बड़ी सौगात, PM मोदी कल दो स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

रांची.

रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह नए स्वरूप में यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।

पुनर्विकास के बाद दोनों स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सौंदर्यीकरण और दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्थाओं से लैस किया गया है। स्टेशनों के पुनर्विकास में केवल भवनों का कायाकल्प ही नहीं किया गया है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। दोनों स्टेशनों के भवनों का आकर्षक फेसाड तैयार किया गया है। प्रवेश द्वार और पोर्च को नया स्वरूप दिया गया है, जबकि रेट्रो-रिफ्लेक्टिव लाइटिंग से स्टेशन परिसर को आकर्षक बनाया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म का उन्नयन किया गया है। नए प्लेटफार्म शेल्टर, बेहतर फर्श, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, पर्याप्त बैठने की सुविधा, समुचित प्रकाश और पंखे लगाए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग का भी विकास किया गया है। यात्री सूचना प्रणाली को अत्याधुनिक बनाया गया है। इल्यूमिनेटेड साइनेज, आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे और आरामदायक फर्नीचर भी लगाए गए हैं। स्टेशनों में स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाले कलात्मक तत्व भी शामिल किए गए हैं।

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था
प्रधानमंत्री के 'सुगम्य भारत' अभियान के अनुरूप दोनों स्टेशनों पर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनमें लिफ्ट, रैंप, हैंड रेल, टैक्टाइल पाथ, कम ऊंचाई वाले पेयजल बूथ और टिकट काउंटर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, आरक्षित पार्किंग और व्हीलचेयर की व्यवस्था शामिल है। इन सुविधाओं से सभी वर्गों के यात्रियों के लिए स्टेशन अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेंगे।

पिस्का में आधुनिक प्रतीक्षालय, मुरी में एग्जीक्यूटिव लाउंज
पुनर्विकास के दौरान दोनों स्टेशनों की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। पिस्का रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक और आरामदायक प्रतीक्षालय बनाया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर इंतजार की सुविधा मिलेगी। वहीं, मुरी रेलवे स्टेशन पर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अलग-अलग प्रतीक्षालयों के साथ आधुनिक एग्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाया गया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक आरामदायक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगी नई गति
रेलवे पदाधिकारियों का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इस पुनर्विकास का उद्देश्य केवल स्टेशनों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, इन आधुनिक स्टेशनों से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। रांची रेल मंडल भारतीय रेलवे को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports