,

चंडीगढ़ को मिलेगी 1500 वाहनों की आधुनिक पार्किंग, CJI सूर्यकांत आज करेंगे लोकार्पण

 चंडीगढ़  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज चंडीगढ़ आएंगे। सीजेआई सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की बड़ी राहत मिलेगी।  .उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद…

चंडीगढ़ को मिलेगी 1500 वाहनों की आधुनिक पार्किंग, CJI सूर्यकांत आज करेंगे लोकार्पण

 चंडीगढ़ 

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज चंडीगढ़ आएंगे। सीजेआई सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की बड़ी राहत मिलेगी। 

.उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के अलावा न्यायपालिका और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जिला अदालत बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे जिला अदालत आने वाले हजारों वकीलों और अन्य लोगों को वाहन पार्किंग की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं कोर्ट
सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में वकील भी नियमित रूप से काम करते हैं। मौजूदा पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को अक्सर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

चार मंजिला पार्किंग में 1500 वाहन खड़े होंगे
करीब साढ़े चार एकड़ भूमि में बनी यह मल्टीलेवल पार्किंग बेसमेंट सहित चार मंजिला है। इसमें एक समय में लगभग 1,500 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके शुरू होने के बाद जिला अदालत परिसर और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

2022 में रखा गया था शिलान्यास
इस परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। करीब चार वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा होने के साथ अब यह मल्टीलेवल पार्किंग लोगों के उपयोग के लिए तैयार है। प्रशासन का मानना है कि इसके शुरू होने से जिला अदालत परिसर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही वाहन खड़े करने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

सीजेआई बनने के बाद 7 मार्च 2026 को उनका चंडीगढ़ का पहला बड़ा दौरा था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (CIAC) और 'इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक' का उद्घाटन किया। अब यह दूसरा दौरा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports