,

राज्य पुलिस सेवा से IPS बने 7 अधिकारी, MP कैडर में निमिषा पांडे और सुमन गुर्जर सहित सात को मिला प्रमोशन

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इससे मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा में कार्यरत डीएसपी या उसके समकक्ष पद…

राज्य पुलिस सेवा से IPS बने 7 अधिकारी, MP कैडर में निमिषा पांडे और सुमन गुर्जर सहित सात को मिला प्रमोशन

भोपाल 
 मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इससे मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा में कार्यरत डीएसपी या उसके समकक्ष पद पर कायर्रत पुलिस अधिकारियों को उनका बेहतरीन कार्य देखते हुए ये पदोन्नति दी गई है, जिसे आईपीएस अवॉर्ड भी कहा जाता है। 

अधिकारियों की आईपीएस ट्रेनिंग होगी शुरू
मध्य प्रदेस में निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी और सुमन गुर्जर समेत सात अधिकारियों को IPS अवार्ड मिला है. जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर नियुक्त किया गया है. इन सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है. प्रोबेशन अवधि के दौरान अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियम, 1954 के तहत इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 

इन अधिकारियों को मिला IPS कैडर

    सीताराम ससत्या
    अमृत मीणा
    निमिषा पांडे
    राजेश मिश्रा
    मनीषा पाठक सोनी
    सुमन गुर्जर
    संदीप मिश्रा

आईपीएस प्रमोशन के दो पद रहे खाली
राज्य पुलिस सेवा से IPS पदोन्नति के लिए कुल 9 पद निर्धारित थे. 25 जून को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य सरकार के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई DPC में 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया. हालांकि, मूल्यांकन के बाद केवल 7 अधिकारी ही पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए, जबकि 2 पदों के लिए कोई अधिकारी उपयुक्त नहीं पाया गया.यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत की गई है। 

क्या होता है आईपीएस अवॉर्ड?
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के बेहतरीन कार्य और अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए उन्हें आईपीएस अवॉर्ड दिया जाता है. आईपीएस अवॉर्ड एक तरह का प्रमोशन है, जिसमें राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस यानी भारतीय पुलिस सेवा कैडर दिया जाता है. किसी भी अधिकारी के लिए आईपीएस बनकर प्रमोट होना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports