,

बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बुलंदशहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज प्रदेश विकास और सुशासन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हर जिले…

बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बुलंदशहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज प्रदेश विकास और सुशासन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हर जिले में दंगे होते थे, हर थाने पर माफियाओं का प्रभाव था और सिंडिकेट युवाओं के रोजगार में बाधा बनते थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच प्रदेश की कई चीनी मिलें बेची गईं, जबकि वर्तमान सरकार ने विकास और निवेश को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब बुलंदशहर चंगा है।"

बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों की 574 करोड़ रुपये लागत की 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित किसानों की भूमि का मुआवजा बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही बुलंदशहर नगर के लिए रिंग रोड निर्माण को भी मंजूरी देने की घोषणा की।

रज्जू सैनिक विद्या मंदिर भी पहुंचे योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण प्रदेश की जनता के समर्थन और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के प्रवेश की सराहना करते हुए उनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से छात्रावास बनवाने की घोषणा की। साथ ही रज्जू भैया की माताजी के नाम पर छात्रों के लिए भी छात्रावास बनाए जाने की बात कही।

RSS को बताया दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2047, जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तक भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए। सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि छुआछूत, जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर कार्य करने से ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बताते हुए रज्जू भैया के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता अत्यंत आवश्यक हैं तथा प्रदेश सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed