,

30 से ज्यादा ब्रांडों के साथ लखनऊ में बिजनेस एक्सपो, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन में फ्रेंचाइज इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'प्रो एक्सपो 2026' का शनिवार को शुभारंभ हो गया। 18 और 19 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सपो का आयोजन सीएम युवा, यूथ अड्डा द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सपो में…

30 से ज्यादा ब्रांडों के साथ लखनऊ में बिजनेस एक्सपो, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन में फ्रेंचाइज इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'प्रो एक्सपो 2026' का शनिवार को शुभारंभ हो गया। 18 और 19 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सपो का आयोजन सीएम युवा, यूथ अड्डा द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सपो में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी फ्रेंचाइजी और बिजनेस मॉडल के साथ मौजूद हैं। यहां आने वाले लोगों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, फ्रेंचाइजी लेने, निवेश के अवसर तलाशने तथा विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

योगी सरकार की स्वरोजगार और निवेश नीति को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ निवेश, स्टार्टअप और स्वरोजगार को लगातार बढ़ावा दे रही है। स्टार्टअप नीति, एमएसएमई प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और ओडीओपी जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में प्रो एक्सपो 2026 जैसे आयोजन सरकार की इस सोच को मजबूती देंगे, जहां युवा नौकरी खोजने के बजाय अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

सरकारी योजनाओं और बिजनेस लोन पर भी मिलेगा मार्गदर्शन
यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, बिजनेस फाइनेंस, बैंक लोन, फ्रेंचाइजी निवेश, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की शुरुआत और विस्तार के लिए आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

इन प्रमुख ब्रांडों से मिलेगा जुड़ने का अवसर
आयोजन में बॉम्बे कुल्फी, चाय गरम, लॉन्ड्री टीओ, किड्सालोनिया, माउंट लिटेरा, रैपअफेला, गो गैस, केईसी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, क्लीन वेल, मिस्टर सैंडविच, साउथ ट्विस्ट, द सांभर सागा, मोमोवाला, वीरजी चाप, वॉशकिया, द बर्गर कंपनी, स्वेन वेंचर, अधीरा एंड अप्पा, रेड स्कूल हाउस, फाइव-आ-सेक (5àsec), बैगलस्टीन, फ्रैंक्स, नेटवर्क इन एक्शन, फ्रेंचाइजी इंडिया नॉलेज सर्विसेज, चॉकलेट बैश, इचकदाना फूड सर्विसेज एलएलपी, मास्टर फ्रेंचाइजी ब्रांड, ग्वाक (GUAC), गस्स, सेवन फ्राइज, स्टेलारोसा, बिग्गिस बर्गर, बिगगाइज और टीटीके प्रेस्टिज सहित 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड भाग ले रहे हैं।

रेडियो के माध्यम से चला व्यापक प्रचार अभियान
एमडी प्रवीण सिंह के मुताबिक, एक्सपो के प्रचार-प्रसार के लिए रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, रेड एफएम और बिग एफएम के माध्यम से लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज और अलीगढ़ सहित कई शहरों में विशेष रेडियो अभियान चलाया गया, जिससे प्रदेशभर के उद्यमियों और युवाओं तक आयोजन की जानकारी पहुंची। यह एक्सपो केवल फ्रेंचाइजी प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवाओं को नए व्यवसाय, निवेश और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच है। यहां आने वाले प्रतिभागी अपनी रुचि और बजट के अनुसार विभिन्न बिजनेस विकल्पों का चयन कर सकते हैं तथा विशेषज्ञों से व्यक्तिगत सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports