,

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात माओवादी अजय महतो, हथियार बरामद

रांची झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। संगठन की स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) का सदस्य अजय महतो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के…

गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात माओवादी अजय महतो, हथियार बरामद

रांची
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। संगठन की स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) का सदस्य अजय महतो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। अजय को हरलाडीह इलाके से पकड़ा गया। उसके साथ दो अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान अजय के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अजय महतो कुख्यात मिसिर बेसरा के सबसे खास साथियों में से एक था।

कैसे पकड़ा गया कुख्यात अजय महतो
कुख्यात अजय महतो के क्षेत्र में रहने की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली थी। इसी सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। जिस करमू के घर में अजय छिपा था, वहां से उसे टीम ने दबोच लिया। अजय महतो से पुलिस लंबी पूछताछ करेगी। ऐसे अभी इस मामले में गिरिडीह पुलिस कुछ भी बता नहीं रही है। एसपी डॉ बिमल कुमार का कहना है कि अभी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अब पुलिस को मिसिर बेसरा की तलाश है। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा।

मिसिर बेसरा का करीबी माना जाता है अजय
अजय महतो पीरटांड के नवाडीह का रहने वाला है। अजय अपने संगठन के शीर्ष माओवादी नेता और 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा का बेहद करीबी माना जाता है। अजय के खिलाफ पुलिस पर हमला, आईईडी विस्फोट, रंगदारी, वसूली से जुड़े 240 से ज्यादा मामले झारखंड और अन्य राज्यों में दर्ज हैं। अजय के खिलाफ झारखंड के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी कई मामले दर्ज हैं। कई राज्यों की पुलिस भी अजय महतो की तलाश कर रही थी।

पीसी शर्मा हत्याकांड के बाद चर्चा में आया
अजय का नाम साल 2012 में मधुबन स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के तत्कालीन महाप्रबंधक पीसी शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में भी सामने आया था।

दो ही बड़े माओवादी बचे
संगठन की गतिविधियों के संचालन और लेवी नेटवर्क को मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका बताई जाती है। उसने पिछले तीन दशक से इलाके में दहशत फैला रखी है। पारसनाथ का इलाका हो या सारंडा, छत्तीसगढ़, ओडिशा या बिहार, हर जगह इसका नाम नक्सली घटना एवं पुलिस मुठभेड़ में आता रहा है। कई हत्याकांड में भी इसका नाम आ चुका है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports