सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, गोल्ड ने ₹1.41 लाख का स्तर पार किया, जानें आज का भाव

इंदौर  पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद सोमवार को सोना और चांदी दोनों में फिर तेजी लौट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर के रेट में उछाल आया है.अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की…

सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, गोल्ड ने ₹1.41 लाख का स्तर पार किया, जानें आज का भाव

इंदौर 

पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद सोमवार को सोना और चांदी दोनों में फिर तेजी लौट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर के रेट में उछाल आया है.अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। 

MCX पर कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?
सोमवार सुबह एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स करीब ₹496 की बढ़त के साथ ₹1,41,402 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। 

वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स में और भी मजबूत तेजी रही. चांदी का भाव ₹3,010 यानी 1.39% उछलकर ₹2,19,413 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. दोनों कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट घटने और कीमत बढ़ने के साथ शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। 

देश में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव
आज यानी 20 जुलाई की सुबह भारत में 24 कैरेट सोना औसतन ₹1,41,630 प्रति 10 ग्राम पर रहा. वहीं 22 कैरेट सोने का औसत भाव ₹1,29,828 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.पिछले एक साल में 24 कैरेट सोने की कीमत में 43.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट

    मुंबई: ₹1,41,370 प्रति 10 ग्राम
    दिल्ली: ₹1,41,130 प्रति 10 ग्राम
    चेन्नई: ₹1,41,780 प्रति 10 ग्राम
    कोलकाता: ₹1,40,180 प्रति 10 ग्राम
    बेंगलुरु: ₹1,41,480 प्रति 10 ग्राम
    हैदराबाद: ₹1,41,590 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव

    मुंबई: ₹1,29,589 प्रति 10 ग्राम
    दिल्ली: ₹1,29,369 प्रति 10 ग्राम
    चेन्नई: ₹1,29,965 प्रति 10 ग्राम
    कोलकाता: ₹1,29,415 प्रति 10 ग्राम
    बेंगलुरु: ₹1,29,690 प्रति 10 ग्राम
    हैदराबाद: ₹1,29,791 प्रति 10 ग्राम

आज 1 किलो चांदी कितने की मिल रही है?
देश में 999 फाइन सिल्वर का औसत भाव ₹2,16,880 प्रति किलो दर्ज किया गया. वहीं 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत ₹2,00,614 प्रति किलो रही। 

पिछले एक साल में 999 फाइन चांदी की कीमत में करीब 91.66% का जबरदस्त उछाल आया है. 20 जुलाई 2025 को इसका भाव ₹1,13,160 प्रति किलो था। 

आपके शहर में चांदी का ताजा भाव

बड़े शहरों में 999 फाइन चांदी के रेट इस तरह रहे..

    मुंबई: ₹2,16,490 प्रति किलो
    दिल्ली: ₹2,16,110 प्रति किलो
    चेन्नई: ₹2,17,110 प्रति किलो
    कोलकाता: ₹2,16,200 प्रति किलो
    बेंगलुरु: ₹2,16,660 प्रति किलो
    हैदराबाद: ₹2,16,830 प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की चमक फीकी
ग्लोबल मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ब्रेंट क्रूड के 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से महंगाई की चिंता बढ़ी है. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कुछ अधिकारियों ने ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत के संकेत दिए, जिससे सोने पर दबाव बना। 

स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% फिसलकर 4,005.9 डॉलर प्रति औंस पर रहे.हालांकि चांदी ने मजबूती दिखाई और स्पॉट सिल्वर 0.9% की बढ़त के साथ 56.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

खरीदारी से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि 24K या 22K प्योरिटी, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और GST भी जरूर चेक कर लें. सोने-चांदी की कीमतों में रोज बदलाव होता है. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है.ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक करें, ताकि आपको सही कीमत पर बेहतर डील मिल सके। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports