,

दहेज प्रताड़ना मामले में लापरवाही पड़ी भारी, हरियाणा में SHO और ASI पर सस्पेंशन की गाज

पंचकूला. हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पंचकूला महिला थाने की प्रभारी राजेश कुमारी और एएसआई कविता को…

दहेज प्रताड़ना मामले में लापरवाही पड़ी भारी, हरियाणा में SHO और ASI पर सस्पेंशन की गाज

पंचकूला.

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पंचकूला महिला थाने की प्रभारी राजेश कुमारी और एएसआई कविता को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-15 निवासी मनीषा कुमारी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि जांच के दौरान पुलिस ने उनके ससुर का नाम केस में शामिल नहीं किया, जबकि उन्होंने छह लाख रुपये लेने के सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद जांच अधिकारी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाया कि शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामले का एक आरोपित पुलिसकर्मी है, जो वर्तमान में यमुनानगर सीआईए में तैनात है।

मंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की और तत्काल थाना प्रभारी राजेश कुमारी तथा एएसआई कविता को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद डीसीपी अदिति ने सुझाव दिया कि पहले मामले की जांच कर ली जाए और उसके बाद निलंबन पर निर्णय लिया जाए। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि इनको आज ही सस्पेंड करता हूं। अगर जांच में इनकी कोई भूमिका नहीं मिलती है तो इन्हें फिर बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होंगी।  साथ ही उन्होंने दोनों अधिकारियों का मुख्यालय भौंडसी रखने की भी सिफारिश की और कहा कि इन्हें कानून की बेहतर जानकारी की जरूरत है।

तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचायती राज विभाग के एक्सईएन, एचएसआईआईडीसी के एक्सईएन और जिला बाल कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारी बिना पूर्व सूचना के बैठक में नहीं पहुंचे और न ही मंत्री या उपायुक्त को अपने अनुपस्थित रहने की जानकारी दी। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports