,

पाटलिपुत्र जंक्शन से शुरू हुई सोमनाथ आस्था यात्रा, भक्तों में उत्साह

पटना  पाटलिपुत्र जंक्शन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सोमनाथ आस्था यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धार्मिक माहौल के बीच यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। कलश और भगवा ध्वज समर्पित कर दी विदाई मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को…

पाटलिपुत्र जंक्शन से शुरू हुई सोमनाथ आस्था यात्रा, भक्तों में उत्साह

पटना
 पाटलिपुत्र जंक्शन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सोमनाथ आस्था यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धार्मिक माहौल के बीच यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कलश और भगवा ध्वज समर्पित कर दी विदाई
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को कलश और भगवा ध्वज समर्पित किया। शोभा सिंह को स्वयं कलश सौंपा गया, जिसे लेकर वह सोमनाथ धाम जाएंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

1100 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से हुए रवाना
त्र जंक्शन से 1100 से अधिक श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन पर धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अपनी यात्रा शुरू की।

उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

सुरक्षा और सुविधाओं के किए गए व्यापक इंतजाम
राज्य सरकार की ओर से यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सनातन परंपरा से जुड़ने का अवसर है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान सोमनाथ से बिहार और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports