,

पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, बघेल ने बुलाई चुनावी बैठक, चन्नी गुट पर सबकी निगाहें

चंडीगढ़. पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। जानकारी अनुसार बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों…

पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, बघेल ने बुलाई चुनावी बैठक, चन्नी गुट पर सबकी निगाहें

चंडीगढ़.

पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है।

जानकारी अनुसार बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी। कांग्रेस हाईकमान ने एक जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि चन्नी ने शुरुआत में यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

वड़िंग के पद से नाराज चन्नी
चन्नी समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद पर बनाए रखने के फैसले से नाराज थे और नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे। बाद में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के स्तर पर हुई बैठकों के बाद हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद चन्नी गुट बैकफुट पर आ गया और सार्वजनिक रूप से पार्टी के फैसले को स्वीकार किया।

चन्नी गुट की उपस्थिति पर नजर
ऐसे में मंगलवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। खास तौर पर यह देखा जाएगा कि चन्नी और उनके समर्थक बैठक में शामिल होकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं या नहीं। जानकारी अनुसार चुनाव समिति के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। कुछ नेता इस समय दिल्ली में ही संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं । पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि आंतरिक मतभेदों को पीछे छोड़कर विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह एकजुट किया जाए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports