,

429 करोड़ के फ्लाईओवर से बदलेगी गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को 23 जुलाई (गुरुवार) को पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। सीएम योगी खुद ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर जनता को समर्पित करेंगे। शहर का सबसे लंबा 2.6 किलोमीटर और पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर जून में बनकर तैयार हुआ है। इसके बनने में 429 करोड़ से अधिक की लागत आई है।…

429 करोड़ के फ्लाईओवर से बदलेगी गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था

लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को 23 जुलाई (गुरुवार) को पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। सीएम योगी खुद ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर जनता को समर्पित करेंगे। शहर का सबसे लंबा 2.6 किलोमीटर और पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर जून में बनकर तैयार हुआ है। इसके बनने में 429 करोड़ से अधिक की लागत आई है। इस फ्लाईओवर के चालू होने से रुस्तमपुर, महेवा मंडी, देवरिया बाईपास एवं ट्रांसपोर्टनगर में जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवरिया बाईपास फोरलेन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा के लिए वहां जर्मन हैंगर बनाया जा रहा है। देवरिया बाईपास, ट्रांसपोर्टनगर एवं पैडलेगंज की ओर से चढ़ने वाले लेन पर स्वागत द्वार बनाएं गए हैं, जबकि छह स्थानों पर फूलों के स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश के अनुसार सेतु निगम ने यातायात की रूपरेखा तय करते हुए त्रिकोण आकार के चबूतरे बना दिए हैं।

सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा अतिरिक्त फोरलेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड की तरफ जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब मुख्यमंत्री के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है।

महत्वपूर्ण है नौसढ़-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे एनएच-28 और वाराणसी, प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे से आने वाले वाहन नौसढ़ चौराहे से होते हुए गोरखपुर शहर में प्रवेश करते हैं। नौसढ़ तिराहे से गोरखपुर शहर के अंदर का मार्ग टीपीनगर, रुस्तमपुर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर और महराजगंज होते हुए नेपाल तथा देवरिया और कुशीनगर होते हुए बिहार को जाता है। नौसढ़ तिराहे से पैडलेगंज चौराहे तक का मार्ग सिक्सलेन में परिवर्तित किया जा चुका है। नौसढ़ तिराहे के बाद पैडलेगंज तक टीपीनगर, महेवा फलमंडी, रुस्तमपुर ढाला आदि के साथ ही अत्यंत घनी आबादी और तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है। यह बाईपास भी शहर के अति महत्वपूर्ण तारामंडल, चिड़ियाघर, सहारा एस्टेट से होकर गुजरता है।

एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे भी सुविधाजनक आवागमन
यातायात दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाई ओवर बनाने के निर्देश दिए थे। यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी। यह एलिवेटेड फ्लाईओवर है, इस कारण नीचे भी वाहनों को आने-जाने में सुविधा होगी। नीचे के पियर पर हुई चित्रकारी राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से संबंधित है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports