,

महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना बनी बड़ी राहत, पंजाब सरकार ने खर्च किए ₹298 करोड़

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना पर अब तक 298 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की महिलाएं हर महीने करीब 1.20 करोड़ की मुफ्त बस यात्राएं कर रही हैं, जो इस योजना की बढ़ती…

महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना बनी बड़ी राहत, पंजाब सरकार ने खर्च किए ₹298 करोड़

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना पर अब तक 298 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की महिलाएं हर महीने करीब 1.20 करोड़ की मुफ्त बस यात्राएं कर रही हैं, जो इस योजना की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुफ्त यात्रा सुविधा से महिलाओं का आर्थिक बोझ कम हुआ है और उन्हें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में बड़ी राहत मिली है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह सुविधा सरकारी बसों में उपलब्ध है, जिससे महिलाओं को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिल रहा है। उनके अनुसार इस योजना से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे रोजगार व सामाजिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी जनहित की योजनाएं जारी रखेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports