,

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है और वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और…

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर

 भोपाल 

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है और वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज भोपाल में चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया और अब दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। लगातार तेज बुखार और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल से दिल्ली अस्पताल शिफ्ट किया गया था। बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और इसी के लिए कुछ दिन पहले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल आए थे, यहां उन्हें तेज बुखार आया और इसके कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में शिफ्ट कर भर्ती कराया गया है।

कौन हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर?
प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र (ग्वालियर 15) से विधायक हैं, वह मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं, प्रद्युम्न सिंह तोमर की गिनती केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थकों में होती है। वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही साल 2020 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तब उन्हें शिवराज सिंह चौहान सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया था और अब मोहन यादव सरकार में भी वो ऊर्जा मंत्री हैं।

हमेशा चर्चाओं में रहते हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर
प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अलग कार्यशैली के कारण भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वो खुद को ग्वालियर का सेवक कहते हैं। उनके द्वारा ग्वालियर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाना और खुद अक्सर खुद फावड़ा और झाड़ू लेकर नालियों या सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करने उतर जाना, वायरल होता रहा है। इतना ही नहीं किसी भी गरीब या मध्यवर्गीय के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनना व उनके घर के दरवाजे पर बैठकर भोजन करने का प्रद्युम्न सिंह तोमर अनोखा अंदाज भी अक्सर सुर्खियों में रहता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports