LPG सिलेंडर पर ₹500 कैश बेनिफिट, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा यह बड़ा लाभ

नई दिल्ली वैसे तो घरेलू इस्तेमाल के लिए ज्यादातर ग्राहक 14.2 किलोग्राम वाले LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो 5 किलो वाले छोटू LPG सिलेंडर का यूज करता है। ऐसे ग्राहकों के लिए इंडियन ऑयल की 'छोटू' (Chhotu) LPG सिलेंडर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।…

LPG सिलेंडर पर ₹500 कैश बेनिफिट, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा यह बड़ा लाभ

नई दिल्ली

वैसे तो घरेलू इस्तेमाल के लिए ज्यादातर ग्राहक 14.2 किलोग्राम वाले LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो 5 किलो वाले छोटू LPG सिलेंडर का यूज करता है। ऐसे ग्राहकों के लिए इंडियन ऑयल की 'छोटू' (Chhotu) LPG सिलेंडर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस सिलेंडर की कई ऐसी खासियत हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उदाहरण के लिए इस सिलेंडर के लिए किसी तरह के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, ग्राहक को प्रति सिलेंडर ₹500 की तय बायबैक राशि मिल सकती है। यह सिलेंडर खासतौर पर छात्रों, किराए पर रहने वाले लोगों, दूसरे शहर में काम करने वाले कर्मचारियों, छोटे परिवारों, हॉस्टल, छोटे दुकानदारों और सीमित जगह वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपयोगी है।

क्या है डिटेल?
दरअसल, इंडियनऑयल ने 5 किलोग्राम FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर को 'छोटू' के नाम से लॉन्च किया था। यह उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इस सिलेंडर का इस्तेमाल किसी भी शहर में कर सकते हैं। अगर भविष्य में इसकी जरूरत नहीं रहती, तो अधिकृत बिक्री केंद्र से खरीदे गए सिलेंडर को वापस करने पर ₹500 प्रति सिलेंडर की निश्चित बायबैक राशि दी जाती है।

बता दें कि इस सिलेंडर को खरीदने के लिए किसी पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं होती। ग्राहक सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर नया छोटू LPG कनेक्शन ले सकते हैं। इसके बाद सिलेंडर की रिफिलिंग देशभर में किसी भी अधिकृत इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, इंडियनऑयल पेट्रोल पंप, चुनिंदा किराना स्टोर या सुपरमार्केट से कराई जा सकती है।

एचपीसीएल की नई पहल
हाल ही में स्विगी के क्विक सप्लाई प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ साझेदारी में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। इस साझेदारी के तहत एचपीसीएल का नया 10 किलोग्राम के कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर 'एचपी नव्या' इंस्टामार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से होगी जहां उपभोक्ता 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलेंडर के अलावा पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक के पास कोई मौजूदा घरेलू एलपीजी कनेक्शन होने की जरूरत नहीं होगी। इस वजह से छात्र, कामकाजी पेशेवर और छोटे परिवार भी जरूरत के अनुरूप सिलेंडर ऑर्डर पर मंगा सकेंगे।

ग्राहक इंस्टामार्ट के मंच पर 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर या पांच किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर का चयन कर ऑर्डर दे सकते हैं। पहली बार सिलेंडर नई खरीद के रूप में दिया जाएगा, जबकि बाद में खाली सिलेंडर लौटाकर रिफिल मंगाया जा सकेगा। पहली बार ऑर्डर करने पर ग्राहक की पहचान के सत्यापन और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेज भी अनिवार्य होंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed