,

‘चोर मचाए शोर’ वाली राजनीति कर रही सपा… धर्मपाल सिंह ने खोला मोर्चा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नई दिल्ली में सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को निशाने पर लेते हुए सपा पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। धर्मपाल सिंह ने अपने पोस्ट…

‘चोर मचाए शोर’ वाली राजनीति कर रही सपा… धर्मपाल सिंह ने खोला मोर्चा

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नई दिल्ली में सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को निशाने पर लेते हुए सपा पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

धर्मपाल सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिस तरह हंगामा किया है, उसे देखकर उन्हें 'चोर मचाए शोर' वाली कहावत याद आ गई।

सपा पर लगाया शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप

कैबिनेट मंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें यह सोचकर हैरानी होती है कि यही वे लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की कई पीढ़ियों का भविष्य खराब किया। मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया और प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।

धर्मपाल सिंह ने अपने पोस्ट की शुरुआत शिक्षा, सपा और 'सैफई सिंडिकेट' शीर्षक से की और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा कि आज वही लोग शिक्षा और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। कैबिनेट मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब नई दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports