,

11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर  सांसद, महापौर और विधायक के साथ-साथ आमजन भी कहते हैं कि महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) जब भी गोरखपुर आते हैं तो अपने साथ विकास की बड़ी सौगात भी लाते हैं। उनकी यह बात यथार्थ के धरातल पर परखी हुई होती है। मिसाल के तौर पर सीएम योगी के 12 दिनों में हुए दो…

11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर

 सांसद, महापौर और विधायक के साथ-साथ आमजन भी कहते हैं कि महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) जब भी गोरखपुर आते हैं तो अपने साथ विकास की बड़ी सौगात भी लाते हैं। उनकी यह बात यथार्थ के धरातल पर परखी हुई होती है। मिसाल के तौर पर सीएम योगी के 12 दिनों में हुए दो दौरों को ही देख लिया जाए। इन दोनों दौरों के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को 1753 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के हाथों 11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। 

मुख्यमंत्री के इन दोनों दौरों के दौरान गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी की नई उपलब्धि हासिल की है। सीएम योगी अक्सर कहते हैं कि कनेक्टिविटी जीवन सुगमता और व्यापार, दोनों को बढ़ाने के लिए जरूरी है। उनका यह कहना उनके कार्यों में दिखता भी है। लगातार उनका जोर गोरखपुर की सड़क कनेक्टिविटी को विस्तारित करने पर रहा है। इसका बड़ा उदाहरण उनके पखवाड़ा भीतर के दो दौरों में दिखता है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.60 किमी लंबी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था तो उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये के खर्च से बने जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 11 जुलाई को जिन अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था, उनमें से अधिकांश रोड कनेक्टिविटी की ही थीं। 

23 जुलाई को भी लोकार्पण की दो सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाएं आवागमन सुगमता की रहीं। मसलन, टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी की लंबाई वाले और गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर से अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिला है। इस फ्लाईओवर के जन समर्पित हो जाने से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले लोगों की यात्रा काफी सुविधाजनक हो गई है। इसके अलावा पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक मार्ग के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी में सुगमता बढ़ गई है। यातायात सुगमता बढ़ाने के लिए ही सीएम ने नंदानगर पुलिस चौकी-शमशेर गेट मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

महिला सशक्तीकरण और प्राविधिक शिक्षा में आधुनिकीकरण पर दिखा जोर
मुख्यमंत्री के दौरे में महिला सशक्तीकरण और प्राविधिक शिक्षा में आधुनिकीकरण पर भी जोर दिखा। उन्होंने गुरुवार को कामकाजी महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री श्रमीजीवी महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण का पथ भी प्रशस्त किया। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडर्न साइंस लैब स्थापित किए जाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports