रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 53 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द आएगी Exam City Slip

नई दिल्ली  रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स आज जारी हो सकती है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा से रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों की भर्ती होगी। परीक्षा 3 से 21 अगस्त तक होगी। एग्जाम शुरू…

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 53 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द आएगी Exam City Slip

नई दिल्ली

 रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स आज जारी हो सकती है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा से रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों की भर्ती होगी। परीक्षा 3 से 21 अगस्त तक होगी। एग्जाम शुरू होने से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी डिटेल्स इंटीमेशन स्लिप जारी होनी है यानी आज इसके जारी होने के पूरे आसार हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे।

RRB Group D 2025 Exam City : कैसे चेक करें रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी

– एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

– वेबसाइट के होमपेज पर Railway RRB Group D Exam City Details 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

– लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

– लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
कहां कितने पद

सर्वाधिक 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के हैं। प्वाइंट्समैन-बी के 5,053, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम के 1,509 पदों समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां होंगी। आरआरबी प्रयागराज के तहत 1,183 पद भरे जाएंगे, जिनमें 600 पद ट्रैक मेंटेनर के हैं।

पहचान को ऑथेंटिकेट कर लें
परीक्षा केंद्र में परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश के लिए, यदि पहले से नहीं किया है, तो www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान को ऑथेंटिकेट कर लें। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करने के चरण के दौरान अपना आधार वेरिफाई किया है, उनसे भी अनुरोध है कि वे अपनी सुविधा के लिए और परीक्षा के दिन रजिस्ट्रेशन व परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए, परीक्षा केंद्र आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न
लिखित परीक्षा का पैटर्न पिछली बार जैसा ही रखा गया है। कोई बदलाव नहीं है। सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

नेगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।
नॉर्मलाइजेशन होगा

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports