,

पंजाब में बारिश का कहर! जालंधर की सड़क पर लगी धान की फसल, अमृतसर में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

अमृतसर पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी होने वाली है। तीन दिन तक छुटपुट बारिश के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, वीरवार तक चले बारिश के दौर के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है और लोगों को गर्मी…

पंजाब में बारिश का कहर! जालंधर की सड़क पर लगी धान की फसल, अमृतसर में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

अमृतसर
पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी होने वाली है। तीन दिन तक छुटपुट बारिश के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, वीरवार तक चले बारिश के दौर के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 25 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और 27 जुलाई को राज्य के उत्तरी व मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी है।

डेरा बाबा नानक में रावी का जलस्तर बढ़ा

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे डेरा बाबा नानक इलाके में रावी दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर है, जिससे स्थानीय लोगों में पिछले साल की बाढ़ जैसे हालात का डर सता रहा है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप रावी दरिया का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दरिया के आसपास रहने वाले लोगों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

विधायक ने रावी दरिया का दौरा किया
स्थिति का जायजा लेने के लिए हल्का डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने संबंधित अधिकारियों के साथ भारत-पाक सीमा पर बहने वाले रावी दरिया का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों पर चर्चा की।

जलस्तर की लगातार निगरानी करें
विधायक रंधावा ने सिविल प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जलस्तर की लगातार निगरानी करें। उन्होंने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और सबसे पहले लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ से निपटने की तैयारियों और उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

आज हल्की फुल्की बारिश देखने को मिलेगी
24 जुलाई
: शुक्रवार को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली सहित पूरे राज्य में कोई मौसम चेतावनी नहीं है। अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

25 जुलाई : शनिवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राज्य के बाकी सभी जिलों में कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

26 जुलाई : रविवार को पूरे पंजाब में किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी और मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा।

27 जुलाई : सोमवार को मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

वीरवार का मौसम पर एक नजर
वीरवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा हवाई अड्डे पर 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 34.7, पटियाला में 34.3, लुधियाना में 33.4, मोहाली में 32.9, बरनाला में 32.4, फरीदकोट में 31.5 और अमृतसर में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बारिश की बात करें तो कपूरथला में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा भाखड़ा क्षेत्र में 26.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 25.0 मिलीमीटर, कपूरथला हवाई अड्डा क्षेत्र में 22.0 मिलीमीटर, अमृतसर में 20.6 मिलीमीटर, फरीदकोट में 16.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 11.0 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 10.5 मिलीमीटर, बठिंडा में 7.5 मिलीमीटर, बरनाला में 3.0 मिलीमीटर तथा फाजिल्का, लुधियाना और अन्य कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports