घर पर बनाएं क्रीमी शरीफा आइसक्रीम, गर्मी में देगी ठंडक का स्वाद

गर्मी के मौसम में ठंडी-मीठी आइसक्रीम हर किसी की पसंद होती है. लेकिन बाजार की आइसक्रीम में मिलावट, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर का डर बना रहता है. ऐसे में अगर आप बच्चों और परिवार को कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो घर पर ही शरीफा की क्रीमी आइसक्रीम बना सकते हैं. शरीफे में…

घर पर बनाएं क्रीमी शरीफा आइसक्रीम, गर्मी में देगी ठंडक का स्वाद

गर्मी के मौसम में ठंडी-मीठी आइसक्रीम हर किसी की पसंद होती है. लेकिन बाजार की आइसक्रीम में मिलावट, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर का डर बना रहता है. ऐसे में अगर आप बच्चों और परिवार को कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो घर पर ही शरीफा की क्रीमी आइसक्रीम बना सकते हैं.

शरीफे में प्राकृतिक मिठास, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसकी आइसक्रीम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक बेहतरीन विकल्प है. शरीफा को सीताफल और इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल भी कहते हैं.

शरीफा आइसक्रीम बनाने की सामग्री
पके हुए शरीफे का गुदा: 1 कप (बीज निकले हुए)
फुल क्रीम दूध: 2 कप

फ्रेश क्रीम या मलाई: 1 कप

कंडेंस्ड मिल्क या चीनी: 1/2 कप (स्वादानुसार)

मिल्क पाउडर: 2-3 चम्मच (क्रीमी टेक्सचर के लिए)

इलायची पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच (ऐच्छिक)

बनाने की आसान विधि
पके हुए शरीफे को छीलकर छलनी या हाथों की मदद से बीज अलग कर लें और पल्प को एक कटोरी में निकाल लें.

एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलकर आधा रह जाए, तो इसमें चीनी/कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें.

ठंडे हुए दूध में फ्रेश क्रीम और आधा शरीफे का पल्प डालकर मिक्सी में 1-2 मिनट के लिए ब्लेंड कर लें, ताकि मिश्रण एकदम स्मूथ हो जाए.

अब इस स्मूथ मिक्सचर में बचा हुआ आधा शरीफे का पल्प (बाइट्स के लिए) और इलायची पाउडर डालकर चम्मच से हल्का मिला लें.

इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें. ऊपर से बटर पेपर या फॉयल पेपर से ढककर ढक्कन बंद कर दें (ताकि बर्फ की परत न जमे).

इसे 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports