,

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच रहा विभागीय अमला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच रहा विभागीय अमला अनूपपुर   प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से जिले में लगातार संचालित किया जा रहा है। उप संचालक पशु पालन…

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच रहा विभागीय अमला

अनूपपुर 
 प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से जिले में लगातार संचालित किया जा रहा है। उप संचालक पशु पालन डॉ एस बी चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर पहुंचकर पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन के संबंध में जागरूक कर रहे हैं।

अभियान के दौरान 3 से 4 गौवंश एवं भैंसवंश रखने वाले पशुपालकों से संपर्क कर उन्हें नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण तथा सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

जिले में अभियान के तीसरे चरण के तहत 4,202 पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 13 जुलाई से जारी अभियान के अंतर्गत अब तक 4,172 पशुपालकों के घर पहुंचकर उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा चुकी है।

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी पात्र पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाकर वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने की अपील की है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports